Science, asked by Happy5423, 8 months ago

वस्त्र के द्वितीयक कार्यों को समझाइए।

Answers

Answered by ritikaritikasaini
0

Answer:

वस्त्र के द्वितीयक कार्य (Secondary functions of clothing):

वस्त्र के द्वितीयक कार्य निम्नलिखित हैं –

1. सामाजिक स्तर का प्रतीक (Symbol of social status):

वस्त्र व्यक्ति के सामाजिक स्तर के रूप में देखे जाते हैं। अच्छे वस्त्र व्यक्ति के सामाजिक स्तर को ऊँचा उठाते हैं।

2. संतोष (Satisfaction):

सुंदर, आकर्षक तथा मनपसंद वस्त्रों को धारण करने से व्यक्ति को मानसिक तथा आत्मिक संतोष प्राप्त होता है।

3. आत्मविश्वास (Self-confidence):

यदि व्यक्ति अच्छे वस्त्र धारण करता है तथा अन्य व्यक्ति उन वस्त्रों को सराहते हैं, तो व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

4. प्रशंसा (Appreciation):

यदि व्यक्ति फैशन के अनुरूप, सुंदर तथा आकर्षक वस्त्र पहनता है, तो वह उसे प्रशंसा प्रदान करते हैं।

5. पहचान (Identity):

किसी व्यक्ति के वस्त्रों को देखकर उसकी आर्थिक स्थिति, व्यवसाय आदि की जानकारी हो जाती है।

6. विविधता (Variety):

व्यक्ति एक ही प्रकार के वस्त्र पहनते हुए ऊब जाता है। वस्त्र व्यक्ति को विभिन्न अवसरों तथा समारोहों में विविधता प्रदान करते हैं।

Explanation:

please mark me as brainlist

Similar questions