वस्त्र उद्योग में औद्योगिक क्रांति के समय हुए परिवर्तनों को लिखिए ?
Answers
Answer:
hii
your answer is here !
Explanation:
=> औद्योगिक क्रांति की शुरुआत मुख्यत: वस्त्र उद्योग से शुरू हुई। 18वीं शताब्दी के मध्य तक यूरोप के उद्योग में वस्त्र बनाने की प्राचीन प्रणाली वस्त्रों की माँग को पूरा करने में असमर्थ थी। इंग्लैंड में पहले सूती वस्त्र भारत से आयात किए जाते थे। लेकिन जब ईस्ट इंडिया कंपनी का राजनीतिक नियंत्रण भारत पर हो गया, तब इंग्लैंड ने कपड़े के साथ-साथ कपास का आयात करना भी प्रारंभ कर दिया। यूरोप में बढ़ती कपड़ों की माँग को पूरा करने के लिए इस क्षेत्र में नए आविष्कार किए गए। 1733 ई० में ‘जॉन के’ के द्वारा फ्लाईंग शटल लूम की खोज की गई, जिसकी सहायता से कम समय में अधिक चौड़ा कपड़ा बनाना संभव हो गया।
=>जेम्स हरग्रीव्ज़ ने 1765 ई० में कताई की मशीन बनाई, जिससे एक व्यक्ति एक साथ कई धागे कात सकता था। 1769 ई० में ‘रिचर्ड आर्कराइट ने वाटर फ्रेम का अविष्कार किया। जिससे पहले की अपेक्षा मजबूत धागा बनाया जाने लगा। 1779 ई० में सैम्यूअल क्राम्पटन द्वारा बनाई गई ‘म्यूल’ द्वारा कता हुआ धागा बहुत मजबूत और बढ़िया होता था। 1787 ई० में एडमड कार्टराइट द्वारा पावरलूम यानी शक्ति चालित करघे का आविष्कार किया गया।
follow me !