Economy, asked by Deepakpanwar8100, 8 months ago

वस्तु विनिमय प्रणाली के दोषों का वर्णन कीजिए। मुद्रा ने किस प्रकार इन दोषों को दूर किया है?

Answers

Answered by anusoni34
6

वस्तु विनिमय प्रणाली के दोष :-

  1. वस्तु विभाजन में कठिनाई
  2. मूल्य के हस्तान्तरण का अभाव
  3. क्रय शक्ति संचय में कठिनाई
  4. सर्वमान्य मूल्य मापक का अभाव
  5. भावी भुगतान का अभाव

मुद्रा के द्वारा वस्तु विनिमय के दोष का निवारण :-

  • मुद्रा के प्रयोग से दोहरे संयोग की आवश्यकताओं की जरूरत नहीं पड़ती है। क्योंकि सभी वस्तुओं का क्रय-विक्रय मुद्रा की सहायता से किया जाता है।

  • मुद्रा छोटे-छोटे मूल्यों में विभाजित होती है। अतः किसी भी वस्तु के विभाजन की आवश्यकता नहीं हाती है।

  • मुद्रा के द्वारा मूल्य के हस्तान्तरण आसानी सेहो सकता है। कोई व्यक्ति अपनी सम्पत्ति को मुद्रा के रूप में बेचकर दूसरे स्थान में नई सम्पत्ति आदि को खरीद सकता है।

  • मुद्रा के द्वारा क्रय शक्ति संचय संभव है। आप भविष्य के लिए वस्तुओं को बेचकर मुद्रा के रूप में संग्रह कर के रख सकते है।

  • मुद्रा प्रणाली के द्वारा प्रत्येक वस्तु का मूल्य आसानी से मापा जा सकता है।

  • मुद्रा के द्वारा भविष्य में भुगतान की कठिनाई दूर हो गई है।
Similar questions