Hindi, asked by Yeduvpz6267, 7 months ago

Vigyan ki adbhut khoj in Hindi anuchchhed

Answers

Answered by ramvilashmishra180
6

Explanation:

विज्ञान की अद्भुत खोज कंप्यूटर

हिंदी cumputer पर निबंध

विज्ञान ने मनुष्य को नाना प्रकार की वस्तुएँ उपलब्ध करा कर उसका जीवन सुखमय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज जिधर भी दृष्टि डालिए उसका करिश्मा नजर आता है। उन्होंने कई चमत्कारी वस्तुएँ उपलब्ध कराई हैं, मनुष्य जिनकी कल्पना की गई थी। ऐसे ही चमत्कारी यंत्रों में एक है-कंप्यूटर।

वर्तमान युग को कंप्यूटर का युग कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। चारों ओर कंप्यूटर का बोलबाला है। यह आज के युग की आवश्यकता बन गया है। प्रायिकता: सभी छोटे-बड़े तारों में इसका अनिवार्य रूप से प्रयोग होने लगा है। जैसे पहले मेज पर रखी फाइलों को देखकर लगता था कि यह कोई कार्यालय है, आज उसी प्रकार का कंप्यूटर देखकर यह अनुमान सहज लगाया जा सकता है कंप्यूटर नित नया आकर्षक रूप और आकार ग्रहण कर रहे हैं। पहले इनका बड़ा-सा मनिटर परी मेज को घेर लेता था। मेज के नीचे इनका सी.पी.यू. और अन्य उपकरण रखे गए थे। मॉनीटर के सामने बड़ा सा की-बोर्ड रखकर काम किया जाता था पर आज विज्ञान के प्रभाव के कारण मॉनीटर एक दम पतले और छोटे हो गए हैं जिनमें सी.पी.यू. भी शामिल होता है। इनका बोर्ड छोटा और आकर्षक बन गया है। अब उन्हें कम जगह में रखा जा सकता है।

आज कंप्यूटर पर लगभग हर प्रकार का काम किया जा रहा है। लेखा विभाग हो या अन्य विभाग, फाइलें रखने, बनाने, खोलने, सँदलने, दीमकों के चट जाने की समस्या खत्म हो गई है। कर्मचारियों के वेतन बिल, कर्मचारियों का लेखा-जोखा, लाखों-करोड़ों खातों का कार्य सुरक्षित रहता है। बस एक क्लिक करते ही मन चाहा आँकड़ा हमारे सामने होता है। रेल, मोटर, वायुयान आदि के टिकटों का आरक्षण कंप्यूटर की मदद से किया जाता है। बिजली, पानी, विभिन्न प्रकार के टैक्स, फोन आदि के बिल, -राशान कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण इसकी मदद से बनाए जाते हैं। विद्यालयों के अभिलेख, उन्हें संबंधित पत्राचार और प्रमाण-पत्रों का लेन-देन अब कंप्यूटर ने सुगम कर दिया है। चिकित्सा क्षेत्र में कंप्यूटर ने क्रांति ला दी है। विभिन्न जाँचों की रिपोर्ट इसकी मदद से बनने लगी हैं, जिनमें क्षमताओं की संभावना न के बराबर होती है। पुस्तकों के मुद्रण और चित्रांकन को कंप्यूटर ने नया रूप देकर आकर्षक बना दिया है।

कंप्यूटर ने मनोरंजन को नया रूप प्रदान किया है। अब बच्चों को धूल-मिट्टी और धूप में खेलने की आवश्यकता नहीं रही। वे घर में कंप्यूटर पर विविध प्रकार के खेल-खेलकर अपना मनोरंजन करते हैं। कंप्यूटर समय, धन और श्रम बचाने वाला अद्भुत उपकरण है। यह दैनिक जीवन की जरूरत बन रहा है, पर हमें इसके साथ अधिक समय ठहराने से बचना चाहिए।

Similar questions