Hindi, asked by saurabh244, 1 year ago

vitamin a ki kami se rog

Answers

Answered by kangna2
0
Night blindness occurs due to deficiency of Vitamin A...
Answered by Anonymous
0
विटामिन ए (Vitamin A) शरीर के लिए बेहद आवश्यक तत्व है और शरीर इसका निर्माण अपने आप नहीं कर पाता इसलिए उन चीज़ों का सेवन करना, जिनमें विटामिन ए पाया जाता है, बहुत जरुरी होता है। विटामिन a, त्वचा, बालों, हड्डियों और आँखों के लिए बहुत ही ज़रूरी विटामिन होता है और इसकी कमी से हमें इन सभी से जुडी समस्याएं हो सकती हैं। खास तौर पर, यदि किसी को आँखों की समस्या हो तो इसके पीछे विटामिन ए की गंभीर कमी भी हो सकती है।....



विटामिन A की कमी से आँखों की कमज़ोरी, धुँधली दृष्टि और रतौंधी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

–विटामिन A  की कमी से शरीर, गले, छाती में संक्रमण हो सकता है और आंत्रशोथ (पेट या आंतों की सूजन) की समस्या होने की आशंका भी हो सकती है।

–विटामिन A  की कमी से दांत और हड्डियां कमजोर हो सकते हैं। खास तौर पर, बढ़ते हुए बच्चों और किशोरों के दांतो और हड्डियों के सही विकास के लिए बहुत जरूरी है। 

–विटामिन A  की बहुत आवश्यकता होती है। यह दांतों के साथ-साथ मसूड़ों के स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक होता है। विटामिन ए की कमी से नाखून कमजोर हो जाते हैं।

–विटामिन A बालों और त्वचा के लिए भी ज़रूरी होता है और विटामिन ए की कमी से बालों का टूटना, झड़ना शुरू हो सकता है। त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है।

–विटामिन A  की कमी से जनन क्षमता कमजोर हो सकती है।

–विटामिन A  की कमी से महिलाओं में बाँझपन के साथ-साथ, गर्भपात का खतरा भी होता है।

विटामिन ए (Vitamin A ) खास तौर पर, आँखों के लिए बहुत ज़रूरी होता है। यदि किसी व्यक्ति में लगातार विटामिन ए की कमी बनी रहे तो उसमें आँखों की कमज़ोरी और उनसे जुड़ी अन्य समस्याओं की आशंका बहुत बढ़ जाती है। साथ ही विटामिन ए लेते समय एक और बात का ख्याल रखना जरूरी होता है की इसे जरूरत से ज्यादा मात्रा में नहीं लिया जाना चाहिए नहीं तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है.

hope it's help uuu
Similar questions