Hindi, asked by jaypalsinh6732, 11 months ago

Vrutant lekhan in hindi on Hindi divas
Celebrated in school














Answers

Answered by anshulkumar31
44
हिंदी दिवस के अवसर पर मुंबई और सटे उपनगरों के विद्यालयों, महाविद्यालयों व अन्य शिक्षा संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, वाद-विवाद प्रतियोगिता व काव्य पाठ का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
हिंदी में हुआ कामकाज
अंधेरी के हंसराज मोरारजी पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। दिनभर स्कूल का कामकाज हिंदी भाषा में किया गया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में देश में हिंदी भाषा का महत्व व संस्कृति में योगदान पर छात्रों ने अपने विचार प्रकट किए। प्राचार्या जयश्री देसाई ने कहा कि हिंदी देश को जोड़ने वाली भाषा है। प्राध्यापक धर्मेंद्र द्विवेदी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
हिंदी से है हिंद
मलाड के डालमिया महाविद्यालय में हिंदी साहित्य परिषद द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें व्यंग्यकार सुनील सावरा ने काव्यपाठ किया। इस अवसर पर कॉलेज के न्यासी कन्हैयालाल सराफ ने एक व्यंग्य का पाठ किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एन.एन. पांडेय ने कहा कि देश की स्वतंत्रता और विकास में हिंदी भाषा का अहम योगदान है। हिंदी से हिंद है।
विश्व की सबसे बड़ी भाषा है हिंदी
भारतीय नौसेना पोत हमला स्थित केंद्रीय विद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुंबई विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अब हिंदी राष्ट्र भाषा की गंगा से विश्व भाषा का गंगासागर बन रही है। आज वह संख्याबल और शब्दों की संख्या के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी भाषा बन गई है।
रोमन लिपि के इस्तेमाल पर प्रतियोगिता
मुंबई विश्वविद्यालय के 'गरवारे संस्थान हिंदी पत्रकारिता पाठ्यक्रम' के छात्रों ने हिंदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। 'क्या हिंदी भाषा को रोमन लिपि में लिखा जाना चाहिए?' विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं परिचर्चा आयोजित की गई। वाद विवाद प्रतियोगिता में सुजीत मिश्रा, बरखा पाठक और सपना सिंह को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। परिचर्चा में विभिन्न वक्ताओं का विचार था की भाषा, संस्कृति और लिपि में गहरा नाता होता है। देवनागरी को हिंदी भाषा से पृथक करने पर हिंदी साहित्य के साथ-साथ भारतीय समाज का पूरा ढांचा चरमरा कर बिखर सकता है। परिचर्चा में वरिष्ठ पत्रकार सैयद सलमान, आदित्य दुबे, सरताज मेंहदी और सत्यप्रकाश मिश्र ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गरवारे हिंदी पत्रकारिता विभाग के समन्वयक और वरिष्ठ पत्रकार सरोज त्रिपाठी ने की।
Answered by Priatouri
41

हिंदी दिवस पर वृतांत लेखन इस प्रकार है

Explanation:

दिनांक 20.10.2019 को हमारे विद्यालय राधिका पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया।

हिंदी दिवस मनाने के लिए विद्यालय को हिंदी के श्लोकों और कुछ महत्वपूर्ण कवि कवियों और लेखकों की तस्वीरें से सजाया गया।

विद्यालय में हिंदी दिवस का शुभारंभ हमारे प्रधानाचार्य जी ने देवी सरस्वती जी को फूल अर्पण कर सरस्वती वंदना के साथ प्रारंभ किया।

हिंदी दिवस के उपलक्ष में हमारी हिंदी की अध्यापिका जी ने हिंदी के हमारे जीवन में महत्व के ऊपर हमें भाषण दिया।

इसके बाद हिंदी भाषा में कई सारी प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।

हिंदी दिवस का समापन सभी बच्चों को जलपान देने के साथ हुआ।

और अधिक जानें:

बाल दिवस पर वृतांत लेखन

brainly.in/question/8496933

Similar questions