Hindi, asked by Khushigautam764, 1 year ago

What about talaash Bharat ki vividhatha aur aektha

Answers

Answered by Maximus
0
तलाश पाठ में पंडित जवाहर लाल नेहरु जी ने भारत के बारे में अपने विचार व्यक्त करे हैं। वे प्राचीन भारत की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हैं। वे यह समझने की कोशिश करते हैं कि क्या वास्तव में भारत ने अपनी शक्ति को खो दिया है। वे इस बात पर विचार करते हैं कि आधुनिक विश्व में भारत का क्या स्थान है।

वे बताते हैं कि भारतीय सभ्यता पांच - छह हजारों वर्ष पुरानी है। उसका सांस्कृतिक आधार इतना मज़बूत है कि इतने वर्षों में भी हिला नहीं। उन्होंने पुराने स्मारकों को देखा और हजारों वर्ष पुराने पर्वों को देखा जो भारत की महानता का प्रतीक हैं।

लेकिन भारत तकनीकी विकास में अन्य देशों से पीछे रह गया। भारत में आबादी और गरीबी बढ़ गई।

वे भारत की चर्चा करते समय लोगों को बताते थे कि इसका नाम भरत के नाम पर आधारित है। वे लोगों से पूछते थे कि उनके लिए भारत माता की जय का क्या आशय है। उन्हें भारत के पहाड़, खेत, जंगल, नदियाँ, और जनता सबसे प्रेम था।

वे कहते हैं कि भारत में विविधता है पर साथ में एकता भी है।

Similar questions