Science, asked by electronicpower355, 9 months ago

what are menstruation explain ? in Hindi

Answers

Answered by reenakesharwani157
2

Answer:

मासिक धर्म को माहवारी, रजोधर्म, मेंस्ट्रुअल साइकिल या एमसी और पीरियड्स के नाम से भी जाना जाता है। महिलाओं के शरीर में हार्मोन में होने वाले बदलाव की वजह से गर्भाशय से स्क्त और अंदरूनी हिस्से से होने वाली स्त्राव को मासिक धर्म कहते हैं। मासिक धर्म सबको एक ही उम्र में नहीं होता। लड़कियों को यह 8 से 17 वर्ष तक ही उम्र में हो सकता हैं। कुछ विकसित देशों में लड़कियों को 12 या 13 साल की उम्र में पहला मासिक-धर्म होता है। वैसे सामान्य तौर पर 11 से 13 वर्ष की उम्र में लड़कियों का मासिक धर्म शुरू हो जाता है।

लड़की को किस उम्र में मासिक धर्म शुरू होगा, यह कई बातों पर निर्भर करता है। लड़की के जीन्स की रचना, खान-पान, काम करने का तरीका, वह जिस जगह पर रहती है, उस स्थान की ऊंचाई कितनी है आदि। पीरियड्स या मासिक धर्म महीने में एक बार आता है। यह चक्र सामान्य तौर पर 28 से 35 दिनों का होता है। महिला जब तक गर्भवती न हो जाए यह प्रक्रिया हर महीने होती है। मतलब 28 से 35 दिनों के बीच नियमित तौर पर मासिक धर्म या माहवारी होती है। कुछ लड़कियों या महिलाओं को माहवारी 3 से 5 दिनों तक रहती है, तो कुछ को 2 से 7 दिनों तक।

Answered by kumarishruti4
2

Answer:

मासिक धर्म जिसे अंग्रेजी में पीरियड्स कहा जाता है, महिलाओं में होने वाली एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। पीरियड्स शुरू होने का अर्थ यह है कि महिलाओं का शरीर गर्भधारण करने की क्षमता हासिल करने की पहली स्टेप को पार कर चुका है। पीरियड्स क्या है? क्यों होता है? कब शुरू होता है? जैसे कई प्रश्न हैं जिनका उत्तर जानना बेहद जरूरी है। इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए हम Pristyn Care की वरिष्ठ Gynecologist डॉक्टर केतकी से बात करेंगे।

Similar questions