What did mahatma gandhi do for our country in hindi?
Answers
Answer:
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। हम उन्हें प्यार से बापू पुकारते हैं। इनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ। सभी स्कूलों और शासकीय संस्थानों में 2 अक्टूबर को इनकी जयंती मनाई जाती है। उन्हीं के प्रेरणा से हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ।
गांधीजी के पिता करमचंद गांधी राजकोट के दीवान थे। इनकी माता का नाम पुतलीबाई था। वह धार्मिक विचारों वाली थी।
उन्होंने हमेशा सत्य और अहिंसा के लिए आंदोलन चलाए। गांधीजी वकालत की शिक्षा प्राप्त करने के लिए इंग्लैंड भी गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्होंने बंबई में वकालत शुरू की। महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे।
एक बार गांधीजी मुकदमे की पैरवी के लिए दक्षिण अफ्रीका भी गए थे। वह अंग्रेजों द्वारा भारतीयों पर अत्याचार देख बहुत दुखी हुए। उन्होंने डांडी यात्रा भी की।
गांधीजी की 30 जनवरी को प्रार्थना सभा में नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी। महात्मा गांधी की समाधि राजघाट दिल्ली पर बनी हुई है।गांधीजी ने अंग्रेजों से विरोध को प्रकट करने के लिए सत्याग्रह को अपना प्रमुख अस्त्र बनाया। सत्य, अहिंसारूपी अस्त्रों के सामने अंग्रेजों की कुटिल नीति तथा अमानवीय व्यवहार के विरुद्ध गांधीजी ने सत्याग्रह आंदोलन आरंभ किए। असहयोग आंदोलन एवं सविनय अवज्ञा आंदोलन का नेतृत्व किया। गांधीजी के उच्चादर्शों एवं सत्य के सम्मुख उन्हें झुकना पड़ा और वे हमारा देश छोड़ चले गए। इस प्रकार हमारा देश 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ।
Answer:
मोहनदास करमचंद गांधी को महात्मा अर्थ 'महान आत्मा' के रूप में जाना जाता है। वह एक चतुर राजनीतिक प्रचारक थे, जिन्होंने ब्रिटिश शासन से भारतीय स्वतंत्रता के लिए और भारतीय गरीबों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। अहिंसक विरोध का उनका उदाहरण आज भी पूरी दुनिया में पूजनीय है।
गांधीजी ने सादा जीवन व्यतीत किया। उन्होंने बदले में कुछ भी उम्मीद किए बिना लोगों की मदद की। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ने और भारत को एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारत के लोगों को स्वतंत्रता के लिए लड़ने और राष्ट्र में शांति और सद्भाव लाने के लिए प्रोत्साहित किया।