what is रचना के आधार ?
Answers
...
➡रचना के आधार:
रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते हैं -
1. साधारण या सरल वाक्य:
सरल वाक्य में एक उद्देश्य और एक विधेय होता है| इसमें एक ही क्रिया होती है जो मुख्य क्रिया होती है| इसमें उपवाक्य नहीं होते |
जैसे - राम गेंद से खेलता है|
2. संयुक्त वाक्य:
संयुक्त वाक्य में दो या दो से अधिक स्वतंत्र वाक्य योजक चिह्नों के द्वारा जुड़े रहते हैं| किन्तु, परन्तु, और, तथा ,इसलिए ,या ,अथवा, अन्यथा, अत: इत्यादि योजक शब्द होते हैं| योजक शब्द समुच्चय बोधक अव्यय होते हैं |
जैसे - मैंने उसकी बहुत प्रतीक्षा की, किन्तु वह नहीं आया|
3. मिश्र / मिश्रित वाक्य:
मिश्र वाक्य में एक से अधिक उपवाक्य होते हैं| इस प्रकार के वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य होता है तथा शेष अन्य उपवाक्य उस पर आश्रित होते हैं | जो उपवाक्य आश्रित होते हैं| उन्हें आश्रित उपवाक्य कहते हैं | ये उपवाक्य आपस में व्याधिकरण योजकों से जुड़े रहते हैं| ये योजक जो , जब , तब, जहाँ, वहाँ , कि , क्योंकि , अगर , यदि इत्यादि होते हैं |
जैसे - वह विद्यालय नहीं आया क्योंकि वह बीमार है |