English, asked by hrithik2463, 9 months ago

What is RCT tell in Hindi?​

Answers

Answered by roshnipoojary2306
0

Answer:

रूट कैनाल एक ऐसा इलाज है जसमें क्षतिग्रस्त या संक्रमित दांत को निकालने के जगह उसकी मरम्मत की जाती है। शब्द "रूट कैनाल" दांत की जड़ के अंदर की कैनाल्स (canals) की सफाई से आता है। दशकों पहले, रूट कैनाल उपचार अक्सर दर्दनाक होता था। लेकिन अब नई तकनीक और लोकल एनेस्थेटिक्स की मदद से लोगों को दर्द कम ही होता है।

Image courtesy: © Getty Images

रूट कैनाल और रूट कैनाल ट्रीटमेंट को समझें

दांत के 3 भाग होते हैं, बाहरी भाग इनेमल, फिर दांत का मुख्य भाग डेंटीन और फिर दांतों का नर्म गूदा। नस एवं रक्त वाहिकाएं दांतों की जड़ (एपेक्स) के पास से अंदर जाती है और फिर जड़ के कैनाल से होते हुए पल्प चैंबर तक पहुंचती है। दांतों का दिखाई देने वाला मुकुट (क्राउन), के भीतर पल्प चैंबर होता है। रूट कैनाल उपचार में दांत के सूजे या संक्रमित पल्प को हटा दिया जाता है। रोग ग्रस्त (संक्रमित) पल्प को हटाने के बाद उस खाली जगह को साफ किया जाता है, और फिर उसे सही आकार देकर भरा जाता है। रूट कैनाल उपचार आने से पहले रोगग्रस्त दांत को निकाल दिया जाता था, लेकिन अब दांत निकालने की जरूरत नहीं पड़ती।

Answered by SKNIHAL
0

for what purpose r u ansering my questions.give your reply in one of my questions as anser

Similar questions