Hindi, asked by OliviaJacob3639, 6 months ago

What is the summary of the ch mere sang ki aurtein

Answers

Answered by a215114
1

Answer:

'मेरे संग की औरतें' मृदुला गर्ग द्वारा लिखित बहुत सुंदर रचना है। यह रचना विभिन्न स्त्रियों के साहस, उनकी विचारधारा, उनके जीवन जीने के तरीके और उनके आत्मविश्वास का परिचय देती है। इसमें किसी एक स्त्री के जीवन को आधार मानकर रचना नहीं लिखी गई है। इस कहानी में बहुत-सी स्त्रियाँ हैं, जिन्होंने जीवन को अपनी शर्तों पर व्यतीत किया और उसे आधार दिया है। इस रचना में चार पीढ़ियों की स्त्रियों का उल्लेख मिलता है। परन्तु अलग परिवेश और स्वभाव की होने के बाद भी उनके जीवन में स्वयं के अस्तित्व को लेकर स्वतंत्रता का बहुत ही सुंदर वर्णन मिलता है। लेखिका इस कहानी में अपनी परदादी, नानी, माँ, अपनी बहनों और स्वयं का उल्लेख करती है। यह पूरा पाठ स्त्री जीवन पर आधारित रचना है। स्वयं के व्यक्तित्व को बनाए रखते हुए, समाज में रहना और लीक से हटकर कार्य करना अंचभित करता है और अन्य स्त्रियों को भी प्रेरित करता है।

Mark me as brainliest

Similar questions