English, asked by matlaninishi5951, 8 months ago

Why do we celebrate republic day in hindi 150 words?

Answers

Answered by punidhar
0

गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। 26 जनवरी को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई० एन० सी०) ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। यह भारत के तीन राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है, अन्य दो स्‍वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती हैं।

hope this helps you

Plz mark this ANSWER as brainliest

Answered by Anonymous
10

your answer

गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है यह हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था जिसका निर्माण बाबा साहब भीम राव अंबेडकर ने किया था। यूं तो यह पर्व पूरे देश में हर्षोउल्लास से मनाया जाता है लेकिन राजधानी दिल्ली में इसका अलग ही रंग देखे को मिलता है। राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर भव्य झांकी और सैन्य टुकड़ियों की परेड एक अलग ही समा बांध देती हैं।

गणतंत्र दिवस के रूप में 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि 26 जनवरी 1930 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में अंग्रेजों से पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पास हुआ था। इसलिए 26 जनवरी का दिन भारत का संविधान लागू करने के लिए चुना गया। गणतंत्र को प्रजातंत्र, लोकतंत्र या जनतंत्र भी कहते हैं यानि यहां प्रजा यानी लोगों का शासन होता है। इस दिन हमे भी देश सेवा, प्रगति और तरक्की के योगदान के बारे में कदम उठाने चाहिए और इनपर अम करना चाहिए।

hope this help u... :)

Similar questions