Hindi, asked by syadjahangir98, 9 months ago

wild duck about in hindi ​

Answers

Answered by UDAYPRATAPJI
0

Answer:

I not understand your question plzzz ask again

Answered by devanshi166
0

Answer:

पूरे विश्व में पशु और पक्षियों की बहुत सी प्रजातियाँ पाई जाती हैं। बतख जलीय जीव है क्योंकि यह ज्यादातर समय पानी में ही व्यतीत करती है। बतख झील, तालाब और समुंद्र के पानी में रहती है। बतख की 40 प्रजातियाँ पाई जाती है जिनमें से कुछ अंटारटिका के ठंडे पानी में भी रह सकती है। बतख हंस की प्रजाति की सबसे छोटी जीव है। बतख के पंख जलरोधक होते है जो कि पूरा दिन पानी में रहने के बाद भी गिले नहीं होते है। बतख को आप चिड़ियाघर के कृत्रिम तालाब में भी देख सकते है।

बतख के पंख छोटे और नुकीले होते हैं और उनकी औसतन आयु 8 से 10 वर्ष तक होती है। बतख एक साल में 250-300 अण्डे देती है। मादा बतख अपने अंडो के उपर बैठकर उन्हें गर्मी प्रदान करती है और बतख के बच्चे 28 दिन में अण्डे से बाहर आ जाते हैं। नर बतख मादा बतख को पंख फैलाकर प्रजनन के लिए तैयार करते हैं। बतख सर्वाहारी होते है यह जल के पौधे छोटी मछली और कीड़े मकौड़े आदि खाते हैं। बतख के अण्डे बहुत भारी होते है और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते है। बतख समुंद्र के अंदर मीलों का लंबा सफर तय करते हैं।

बतख दिखने में बहुत ही सुंदर होता है और यह विभिन्न रंगों में पाया जाता है। इसकी चोंच चपटी हुई होती है जो कि बहुत ही सुंदर लगती है। इसके पंजे जालीदार होते है जो कि इनको तैरने में सहायता करते हैं। बतखों के बोलने पर क्वैक क्वैक की विशेष तरह की आवाज होती है। यह सीटी की आवाज भी निकालती है और इनकी आवाज धीमी और तेज भी हो सकती है।

Explanation:

Hope it helps...

Similar questions