Science, asked by dhanvantidavi5, 2 months ago

wild life of Sikkim in Hindi

Answers

Answered by Anonymous
2

Answer:

सिक्किम पूर्वोत्तर भारत का एक खूबसूरत पहाड़ी राज्य है, जो अपने पर्वतीय परिदृश्य, मनमोहक वातावरण, वन्य जीवन, नदी-झीलों और बौद्ध मठों के लिए पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से यह राज्य काफी ज्यादा मायने रखता है। हर साल यहां लाखों की तादाद में पर्यटकों का आगमन होता है। यह राज्य पृथ्वी की तीसरी सबसे ऊंची पर्वतीय चोटी कंचनजंगा के लिए भी जाना जाता है।

एक रिफ्रेशिंग यात्रा के लिए सिक्किम एक आदर्श विकल्प है। आप यहां दोस्तों के साथ एक यादगार ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। यहां प्रकृति प्रेमी से लेकर एडवेंचर के शौकीनों के लिए बहुत कुछ उपलब्ध है। अगर आप वाइल्ड लाइफ रोमांच का शौक रखते हैं, तो यहां के वन्यजीव अभयारण्यों की सैर कर सकते हैं। इस लेख में जानिए इस पहाड़ी राज्य के चुनिंदा अभयारण्यों के बारे में, जानिए ये आपकी यात्रा को किस प्रकार खास बना सकते हैं।

पंगोलख वन्यजीव अभयारण्य

सिक्किम स्थित वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में आप यहां के प्रसिद्ध पंगोलख वन्यजीव अभयारण्य की रोमांचक सैर का प्लान बना सकते हैं। यह देश के चुनिंदा सबसे खूबसूरत अभयारण्यों में गिना जाता है, जो वन्यजीवों के अलावा प्रकृति के सबसे आकर्षक दृश्यों को प्रदर्शित करने का काम करता है। यह आरक्षित वन क्षेत्र कई दुर्लभ जीवों, वनस्पति और पक्षियों को सुरक्षित आश्रय देने का काम करता है।

राज्य के पूर्व सिक्किम जिले में स्थित पंगोलख वन्यजीव अभयारण्य को सन् 1999 में स्थापित किया गया था। 124 वर्ग कि.मी के क्षेत्र में फैले इस वन क्षेत्र में आप रेल पांडा, काला भालू, रेल फॉक्स जैस जीवों को देख सकते हैं। इसके अलावा यहां खूबसूरत पक्षियों को भी देखा जा सकता है। नेचर फोटोग्राफी के लिए यह एक आदर्श स्थल है।

Similar questions