write 2-4 lines on woodlecker in hindi .
Answers
Answer:
ok then
Explanation:
यह पोस्ट Information About Woodpecker In Hindi में कठफोड़वा पक्षी के बारे में चर्चा करेंगे। कठफोड़वा पक्षी अपनी मजबूत चोंच से पेड़ के तने की छाल को तोड़कर कीड़े खाता है। इसके कारण यह काफी प्रसिद्ध है। आइये इसी रोचक और विचित्र पक्षी के बारे में जानने का प्रयास करते है।
Woodpecker Information In Hindi कठफोड़वा पक्षी –
1. इस पक्षी की 200 से अधिक प्रजातियां विश्व मे कई जगहों पर पायी जाती है। कठफोड़वा पक्षी की कई प्रजातियां एशिया, अफ्रीका, यूरोप और साउथ अमेरिका में पायी जाती है। ये आकार में अलग अलग साइज के होते है। ऑस्ट्रेलिया और ध्रुवीय इलाको में यह पक्षी नही मिलता है।
2. भारत मे पाया जाने वाला कठफोड़वा पक्षी पेड़ो पर रहने वाली चींटियों के अंडों को खाता है। एक बुलबुल पक्षी के आकार का कठफोड़वा भी भारत मे मिलता है।
3. कठफोड़वा पक्षी Woodpecker की चोंच काफी मजबूत और नुकीली होती है। यह एक हथोड़े की तरह होती है। यह अपनी चोंच से पेड़ की छाल को तोड़ देता है। कठफोड़वा चोंच को तने के एक ही बिंदु पर बार बार मारता है जिससे वहां सुराख हो जाता है।
4. जब यह पक्षी अपनी चोंच को पेड़ के तने पर मारता है तो इसकी आवाज दूर तक सुनी जा सकती है। यह पेड़ के तने में सुराख करके उसके अंदर के कीड़े निकालता है।
5. कठफोड़वा एक सेकंड में करीब 20 बार चोंच मारता है। फिर भी इसकी चोंच नही टूटती है। Information About Woodpecker In Hindi
6. विश्व का सबसे छोटा कठफोड़वा का नाम बार ‘ब्रेस्टेड पिकलेट” है। छोटे कठफोड़वा पक्षी का आकार 3 से 4 इंच होता है। लेकिन कुछ प्रजातीया बड़े आकार की भी होती है जिनका आकार 10 से 15 इंच होता है। सबसे बड़े आकार का कठफोड़वा एशिया में मिलता है जिसे “ग्रे स्लेटी कठफोड़वा” कहते है। यह आकार में 20 इंच के करीब होता है।
7. यह बागों में अपने घोसले अमूमन बनाता है। कठफोड़वा जंगलो में कम रहता है। अधिकतर आम के पेड़ पर यह अपना घोसला बनाता है। इसका कारण उस पेड़ के तने के सुराख में कीड़े मिलना है। पुराने वृक्षों पर भी यह अपना घोंसला बनाता है।