Hindi, asked by gameishan2002, 2 months ago

Write A Essay On The Earth In About 400 Words In Hindi

Answers

Answered by neha42476
1

Answer:

पृथ्वी इस ब्रह्मांड में सबसे ज्ञात ग्रह है, जहाँ जीवन संभव है, क्योंकि इसके पास जीवन के लिए आवश्यक सभी चीजें हैं। हमें यहाँ स्वस्थ जीवन की निरंतरता के लिए हमारी धरती माता की प्राकृतिक गुणवत्ता को बनाए रखने की आवश्यकता है। पृथ्वी बचाओ, पर्यावरण बचाओ और पृथ्वी बचाओ, जीवन बचाओ, दोनों ही नारे लोगों के बीच में पृथ्वी बचाओ अभियान के सन्दर्भ में जागरुकता लाने के लिए बहुत प्रसिद्ध है। पृथ्वी की स्थिति दिन प्रति दिन प्रदूषण, ग्रीन हाउस प्रभाव आदि के कारण नष्ट हो रही है। यह वातावरण पर हानिकारक प्रभाव पैदा करते हैं और इस प्रकार से, मनुष्य के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। पृथ्वी को साफ, स्वच्छ और प्राकृतिक रखने की जिम्मेदारी मनुष्य की है।

अपनी पृथ्वी को कैसे बचाया जाए

पृथ्वी को बचाने के कुच प्रभावी तरीके निम्नलिखित है:

हमें पानी को बर्बाद नहीं करना चाहिए और केवल अपनी आवश्यकता के अनुसार प्रयोग करना चाहिए। हमें केवल गंदे कपड़ों को ही ठंडे पानी में धोना चाहिए। इस तरह से, हम प्रति दिन कई गैलन पानी बचा सकते हैं।

लोगों को निजी कारों को साझा करना चाहिए और आमतौर पर, ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहनों का प्रयोग करना चाहिए।

स्थानीय क्षेत्रों में कार्य करने के लिए लोगों को साइकिल का प्रयोग करना चाहिए।

लोगों को 3R तरीकों अर्थात् रीसाइकिल, रीयूज और रीडियूस का पालन करना चाहिए।

लोगों को प्राकृतिक उर्वरकों का निर्माण करना चाहिए, जो फसलों के लिए सबसे अच्छे उर्वरक होते हैं।

हमें आम बल्बों के स्थान पर कॉम्पैक्ट फ्लोरोसेंट प्रकाश बल्ब (सीएफएल) का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि, इनकी अवधि ज्यादा होती है और बिजली का बहुत कम एक तिहाई भाग प्रयोग करते हैं, जो बिजली के प्रयोग और ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करेगी।

हमें बिना जरुरत के बिजली के हीटर और एयर कंडीशनर का अनावश्यक प्रयोग नहीं करना चाहिए।

हमें समय-समय पर अपने निजी वाहनों की मरम्मत करानी चाहिए और प्रदूषण को कम करने के लिए बेहतर तरीके से चलाने चाहिए।

हमें बिजली का प्रयोग कम करने के लिए लाइट, पंखों और अन्य बिजली के उपकरणों को बन्द कर देना चाहिए।

हमें प्रदूषण और ग्रीन हाउस गैस के प्रभाव को कम करने के लिए अपने आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।

पृथ्वी दिवस क्या है

पर्यावरण प्रोजेक्ट के अन्तर्गत पृथ्वी को बचाने के लिए 1970 से हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाने वाला दिन पृथ्वी दिवस है। इस प्रोजेक्ट को शुरु करने का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ वातावरण में रहने के लिए प्रोत्साहित करना है।

निष्कर्ष

पृथ्वी हमारी माता है, जो हमें हमारे जीवन के लिए आवश्यक सभी वस्तुएं देती है। इसलिए, हम इसकी प्राकृतिक गुणवत्ता और हरे-भरे वातावरण को बनाए रखने के लिए भी जिम्मेदार है। हमें छोटे लाभों के लिए इसके प्राकृतिक संसाधनों को बर्बाद और प्रदूषित नहीं करना चाहिए।

Explanation:

please mark me brilliant ❤️

Answered by nishathakur57
1

Answer:

पृथ्वी ब्रह्मांड में सबसे अनमोल वस्तु है, जो जीवन के लिए आवश्यक वस्तुएं, ऑक्सीजन और पानी को रखती है। पृथ्वी पर पाए जाने वाले प्राकृतिक संसाधन दिन प्रति दिन मानव के गलत कार्यों के कारण बिगड़ रहे हैं। इसने पृथ्वी पर जीवन को संकट में डाल दिया है। अनुकूल वातावरण की कमी के कारण बहुत से जंगली जानवर पूरी तरह से विलुप्त हो गए हैं।

हमारी पृथ्वी हमसे कभी भी कुछ बदले में नहीं लेती है हालांकि, पृथ्वी पर स्वस्थ जीवन की निरंतरता को बनाए रखने के लिए यह इसको बनाए रखने की मांग अवश्य करती है। पृथ्वी पर रहने वाले हम अकेले नहीं है: पृथ्वी पर रहने वाली कई अज्ञात प्रजातियाँ भी हैं। इसलिए, हमें स्वार्थी नहीं होना चाहिए और हमें पृथ्वी पर रहने वाली सभी प्रजातियों के बारे में सोचना चाहिए।हमें अपनी पृथ्वी और वातावरण को अपशिष्टों, प्लास्टिक, कागज, लकड़ी आदि की मात्रा को कम करने के द्वारा रक्षा करनी चाहिए। हमें गंदगी और अपशिष्टों को कम करने के लिए वस्तुओं (कपड़े, खिलौने, फर्नीचर, किताबें, कागज आदि) के पुनः प्रयोग की आदत को डालना चाहिए। प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के स्तर को बढ़ाने में शामिल गलत गतिविधियों को हमें रोकना चाहिए।

निबंध 2 (300 शब्द)

विषाक्त वातावरण, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, वनों का उन्मूलन और अन्य बहुत से पर्यावरणीय मुद्दों के कारण पृथ्वी पर स्वस्थ्य जीवन के अस्तित्व के लिए वर्तमान परिस्थितियाँ बहुत ही चुनौतिपूर्ण है। बहुत से आसान तरीकों को अपनाकर हम अपने ग्रह को बचा सकते हैं हालांकि, यह अच्छी आदतों को अपनाने वाले लोगों की लगन और दर पर निर्भर करता है। इसके लिए पर्यावरण के अनुकूल तकनीकियों को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि वे ग्रह को हानि नहीं पहुंचाए। लोगों को हानिकारक चीजों के प्रयोग की आदत में कमी के साथ ही कम मात्रा में कचरे की उत्पत्ति के लिए वस्तुओं के पुनः प्रयोग की आदत को अपनाना चाहिए।

आमतौर पर, बहुत से लोग अपने घरों को साफ और कीटाणु रहित रखने के लिए बहुत से घरों को साफ रखने वाले रसायनों का प्रयोग करते हैं। वे उस द्रव्य में रसायनिक तत्वों की उपस्थिति को कभी भी नहीं देखते हैं, जो पानी, मिट्टी और वायु के लिए बहुत विनाशकारी हो सकते हैं। हमें अपने दैनिक जीवन में प्रयोग करने वाले पदार्थों के बारे में स्पष्ट ज्ञान होना चाहिए और सदैव पर्यावरण के अनुकूल सफाई उत्पादों का प्रयोग करना चाहिए। प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग आमतौर पर वाणिज्यिक उद्योगों के द्वारा बड़े स्तर पर फैलाए जा रहे हैं। उन्हें प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार के द्वारा बनाए गए नियमों और कानूनों का पालन करना चाहिए। उन्हें वातावरण को प्रदूषित करने वाले व्यवसायिक उत्पादों को सीमित करके पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों के उत्पादन में शामिल होना चाहिए।

युवाओं में पृथ्वी बचाओ से संबंधित जागरुकता को बढ़ावा देने के संदर्भ में उनके अध्ययन में यह विषय शामिल करना चाहिए। उन्हें पर्यावरण के बारे में जागरुकता लाने के लिए स्कूल या कॉलेजों में आयोजित वृक्षारोपण करने, समूह चर्चा, निबंध लेखन, वाद-विवाद, बैनर बनाने, नारे लिखने, निर्धारित विषय पर आधारित नाट्य प्रदर्शन आदि में भाग लेना चाहिए। पृथ्वी को बचाने के सन्दर्भ में लोगों के बीच में जागरुकता लाने के लिए पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है।

Similar questions