Hindi, asked by veenu4910y, 11 months ago

write a few lines on topic Diwali in hindi

Answers

Answered by swetabhagat67
2
दीपावली, भारत में हिन्दुओं द्वारा मनाया जाने वाला सबसे बड़ा त्योहार है। दीपों का खास पर्व होने के कारण इसे दीपावली या दिवाली नाम दिया गया। दीपावली का मतलब होता है, दीपों की अवली यानि पंक्ति। इस प्रकार दीपों की पंक्तियों से सुसज्ज‍ित इस त्योहार को दीपावली कहा जाता है। कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाने वाला यह महापर्व, अंधेरी रात को असंख्य दीपों की रौशनी से प्रकाशमय कर देता है।
 

दीप जलाने की प्रथा के पीछे अलग-अलग कारण या कहानियां हैं। हिंदू मान्यताओं में राम भक्तों के अनुसार कार्तिक अमावस्या को भगवान श्री रामचंद्रजी चौदह वर्ष का वनवास काटकर तथा असुरी वृत्तियों के प्रतीक रावणादि का संहार करके अयोध्या लौटे थे। 


veenu4910y: Welcome
veenu4910y: sulekh in hindi
veenu4910y: 10 lines
veenu4910y: for thanks
Answered by premkumar39411
3

दिवाली भारत का एक प्रमुख त्यौहार है। इसे प्रकाश के पर्व के रूप में भी जाना जाता है।

दीवाली को दीपावली भी कहते है जिसका अर्थ है दीपकों की माला।

दीवाली के दिन भारत में राष्ट्रिय छुट्टी होती है। यह पांच दिनों का त्यौहार है।

इस दिन भगवान् राम रावण का नाश करके लंका से अयोध्या वापस लौटे थे।

दीपावली के दिन लोग अपने घरों को दीयों के रौशनी से सजाते हैं और अच्छे स्वास्थ्य ,बुद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं।

इस दिन सभी अपने घरों को साफ़ करते हैं। सभी अपने-अपने घरों में चावल से रंगोली बनाते हैं।

दीपावली को सभी लोग नए कपडे खरीदते है ,बच्चे पटाखे छुड़ाते है। और एक दुसरे को बधाई देते हैं।

इस दिन सभी धन की देवी लक्ष्मी से धन-धान्य व खुशहाली की कामना करते हैं।

दीपावली का त्यौहार बुराई पर अच्छी की विजय का प्रतीक है।

इस त्यौहार को हिन्दू, मुस्लिम ,सिख और ईसाई सभी मिलकर मनाते हैं।

Similar questions