Hindi, asked by mubashiragurkar, 1 year ago

Write a paragraph on madhur vani and katur vani and which is the best and why

Answers

Answered by Chirpy
1

वाणी भगवान की एक अद्भुत देन है। यह मनुष्य को आपस में संपर्क करने और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर प्रदान करती है। मनुष्य इसका किस प्रकार उपयोग करता है उसपर उसकी उन्नति और पतन निर्भर करते हैं। मधुर वाणी सबसे अच्छी होती है। वह सबके मन को शीतलता प्रदान करती है। वह लोगों में दोस्ती और भाईचारा बढ़ाने में सहायक होती है। वह समाज में प्यार और सद्भावना बढ़ाती है। कटु वाणी लोगों को दुःख देती है। वह आपस में लड़ाई करवाती है। लोगों के मन में बुरी भावनाओं को उत्पन्न करती है और सामाजिक वातावरण पर बुरा प्रभाव डालती है।

Similar questions