English, asked by SHAURYADIPIKA, 4 months ago

write a poem on Jawaharlal Nehru a proper poem in English I will him or her as brainiest​

Answers

Answered by kumarbulbule
0

Explanation:

आज पावन पर्व मनाएं ,नेहरू जी की यादों को सहलाएं |

मोती के घर जन्म लिया ,सोने के चम्मच से दूध पिया |

पढ़ने के लिए भेजेगए थे विदेश ,पर नहीं भूले कभी भी वे स्वदेश |

गुरुओं का सदा वे मानते थे वे आदेश |

पिता को रहा सदा ही विद्रोही होने का अंदेश |

विदेश से शिक्षा प्राप्त कर के जब वे लौटे घर |

देश की दुर्दशा देख हुवा उन पर बड़ा असर |

तब वे गांधी जी के संपर्क में आये |

उनके वे सबसे प्रिय शिष्य कहलाये |

१५ अगस्त को उन्होंने लाल किले पर तिरंगा पहराया |

देश वासियों को आजादी का अर्थ भी समझाया |

सबने मिल कर जन गण मन का गीत गया |

विश्व के साथ साथ चलो मार्ग दिखलाया |

देश की बागडोर अपने सशक्त हाथों में संभाली |

तभी विकास और प्रगति की गति भी आगे बढ़ाली |

बड़े बड़े बांधो का निर्माण कराया |

विदेशी ताकतों से भी हाथ मिलाया |

विश्व भी मानता था नेहरू जी की शक्ति |

सर्वत्र फैल रही थी भारत की प्रशस्ति |

पर चला न पाये जीवन में वे अपनी गृहस्थी |

छोड़ गयी पत्नी कमला जी जो थी एक सती साध्वी |

उन्होंने सुकर्णो तथा टीटो से भी हाथ मिलाया |

विश्व शांति का उनको सन्देश भिजवाया |

पंचशील का देकर विश्व को नारा |

दूर किया फैला वर्ग भेद सारा

भाखड़ा नांगलं बांधों को आपने तीर्थस्थल बतलाया |

उनको ही नमन करने का सबको सबक सिखलाया |

बेकारी बेरोज़गारी दूर करने का किया बहुत यत्न

करते रहे सदा देश के विकास व प्रगति के लिए प्रयत्न |

आज पूरा देश कर रहा है नेहरू जी का गुणगान |

वे थे भारत देश के सपूत महान |

आपने ही किया था नव युग का निर्माण |

हे युग पुत्र आपको हमसबका शत शत प्रणाम |

हे भारत के रत्न जवाहर आपने किया वंश उद्धार |

कृतज्ञ भारत सदा याद रखेगा आपके अमूल्य विचार |

चल रही आज भी आपके बनाये उसूलो पर ही सरकार |

आपको नमन हे भारत के कर्णधार

पंचशील ही है आज विश्व का आधार

वार्ना तृतीय विश्व युद्ध कभी का ले लेता आकर |

यद्यपि सभी के नहीं मिल पाते है विचार |

आज भी चल रहा है विश्व में शीत युद्ध का बाजार ||

Similar questions