Hindi, asked by rupalibehera736, 5 months ago

write about your best friend in (HINDI) ​

Answers

Answered by komalpanjwani
3

Answer:

10 lines on my best friend in hindi

मेरे बेस्ट फ्रेंड का नाम सुरेश है। ...

हम दोनों बचपन से ही दोस्त है। ...

उसे क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है। ...

खेलकूद के साथ-साथ वह पढाई में भी बहुत अच्छा है।

वह दिखने में गोरा है तथा बहुत ही बुद्धिमान है।

वह बहुत मनोरंजक और हंसमुख प्रकृति का का है।

वह बड़ो का सम्मान करता है व सदैव दूसरों की मदद करता है।

Answered by 1324amardeep
1

मित्रता एक ऐसा रिश्ता है जो पारिवारिक या खून से संबंधित न होने के बावजूद भी इनसे कम भरोसेमंद नहीं होता। सच्ची दोस्ती करना हरेक के लिये बहुत कठिन कार्य है हालांकि अगर कोई सच्ची दोस्ती को पाता है तो एक बड़ी भीड़ में वो बहुत भाग्यशाली व्यक्ति होता है। ये जीवन का एक दैवीय और सबसे अनमोल उपहार है। सच्ची दोस्ती कम ही नसीब होती है और जीवन की एक बड़ी उपलब्धियों के रुप में गिनी जाती है। मैं उतना ही भाग्यशाली हूं क्योंकि मेरे बचपन से ही मेरे पास एक अच्छा दोस्त है।

मेरे पास मेरे बचपन से बहुत सारे दोस्त हैं लेकिन रुषि मेरी हमेशा के लिये मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। वो अपने माता-पिता के साथ मेरे घर के बगल के अपार्टमेंट में रहती है। वो एक प्यारी और स्वाभाव से मददगार लड़की है। जीवन में सही दिशा पाने और आगे बढ़ने के लिये हम सभी के लिये सच्ची दोस्ती की बहुत ज़रुरत है। अच्छा और सच्चा दोस्त पाना बहुत कठिन कार्य है हालांकि कुछ भाग्यशाली लोग इसे पाते हैं।

वो मेरे सभी दोस्तों में पहली ऐसी व्यक्ति है जिससे मैं अपनी सभी भावनाओं को बाँट सकता हूँ। वो स्वाभाव से बहुत अच्छी है और सभी की मदद करती है। वो क्लास मॉनिटर है और सभी क्लास के शिक्षक उसे पसंद करते हैं। वो खेल और पढ़ाई में बहुत अच्छा प्रदर्शन करती है। उसका व्यक्तित्व बहुत अच्छा है और ज़रुरतमंद लोगों की मदद करना उसे बहुत पसंद है।

वो सभी के लिये स्वाभाव से बहुत दोस्ताना है और जोशीले तरीके से मिलती है। वो सकारात्मक सोचती है और हर समय मुझे प्रेरित करती है। वो बहुत विनम्रता से बात करती है और कभी-भी मुझसे और दूसरों से नहीं लड़ती है। वो कभी झूठ नहीं बोलती और अच्छा व्यवहार करती है। वो बहुत मजकिया इंसान है और जब कभी-भी हम लोग दुखी होते हैं तो वो मजाकिया चुटकुले और कहानियाँ सुनाना बहुत पसंद करती है। वो एक सहानुभूतिशील मित्र है और हमेशा मेरा ध्यान रखती है। अपने जीवन में कुछ भी कठिन करने की उसके पास क्षमता है और मैं हमेशा उसकी हर छोटी-बड़ी उपलब्धियों पर उसकी सराहना करता हूँ। वो स्कूल की बहुत प्रसिद्ध विद्यार्थी है क्योंकि वो पढ़ाई, खेल और दूसरी गतिविधियों में बहुत अच्छी है।

वो क्लास टेस्ट और मुख्य परीक्षा में हमेशा सबसे अधिक अंक लाती है। परीक्षा के समय वो किसी भी विषय को बहुत आसानी से समझाती है। उसके पास बहुत अच्छी अवलोकन शक्ति और कौशल है। जब भी शिक्षक क्लास में कुछ समझाते हैं वो उसको बहुत तेजी से समझती है। वो बहुत अच्छी फुटबॉल खिलाड़ी है और स्कूल और जिला स्तर के कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पुरस्कार भी जीता है।

Similar questions