Hindi, asked by Rishik2101, 9 months ago

write an essay of 200-250 words on swasthya and vyayam​

Answers

Answered by anishakumari87
19

Answer:

स्वास्थ्य और व्यायाम

Swasthya aur Vyayam

अच्छा स्वास्थ्य महा वरदान है। अच्छे स्वास्थ्य से ही अनेक प्रकार की सख-सविधाएँ प्राप्त की जा सकती हैं।स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। स्वस्थ मस्तिष्क के अभाव में व्यक्ति कितना पंगु है, इसकी कल्पना आसानी से की जा सकती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए एक निश्चित कार्यक्रम के अनुसार व्यायाम का चुनाव करना चाहिए। व्यायाम कई प्रकार के होते हैं- दंड-बैठक करना, प्रातः भ्रमण, दौड़ना, विभिन्न प्रकार के खेल खेलना, योगासन करना, तैरनाव्यायाम का चुनाव करते समय व्यक्ति को अपनी आयु, क्षमता तथा शरीर की विशेषताओं को ध्यान में रखना चाहिए। हमें ऐसे व्यायाम नहीं करने चाहिए जिन्हें हमारा शरीर स्वीकार न करता हो। बड़ी आयु के व्यक्तियों को हल्के-फुल्के व्यायाम ही करने चाहिए। व्यायाम और स्वास्थ्य का चोली-दामन का साथ है। रोगी शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास संभव नहीं बीमार मस्तिष्क से उच्च विचारों का प्रस्फुटन असंभव है। जब विचार स्वस्थ नहीं होंगे, तो कर्म की साधना कैसे होगी, और कर्तव्यों का पालन कैसे होगा? अतः शरीर को पुष्ट, चुस्त एवं बलिष्ठ बनाने के लिए व्यायाम आवश्यक हैं।

Answered by halamadrid
13

■■स्वास्थ्य और व्यायाम■■

स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन होता है।अगर आप स्वस्थ रहोगे,तो ही आप आपके काम पर ध्यान केंद्रित करके,जिंदगी में सफलता हासिल कर सकते हो।अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए व्यायाम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

रोज व्यायाम करने से हमारा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।इससे हमारा शरीर तंदुरुस्त और मजबूत बनता है।व्यायाम करने से हमारा वजन नियंत्रित रहता है।

व्यायाम करने से हमारी प्रतिरक्षा शक्ति बढ़ती है,काम करने के लिए हमारा उत्साह बढ़ता है,हम बीमारियों से दूर रहते है,हमारा मन प्रसन्न रहता है।

इस तरह व्यायाम के बहुत सारे फायदे है,तथा व्यायाम और स्वास्थ्य एक दूसरे से जुड़े हुए है।

Similar questions