Hindi, asked by Cassy3736, 1 year ago

Write an Essay on a Road Accident in Hindi

Answers

Answered by akshintv7
4
सड़क दुर्घटना पर निबंध

विज्ञान ने मनुष्य को सुख सुविधा के अनेक साधन उपलब्ध कराये हैं जिससे जीवन सरल और सुगम हो गया है। मगर इसके साथ साथ यह उतना ही अनिश्चित और असुरक्षित भी हो गया है।

यातायात के साधनों में बेतहाशा वृद्धि के कारण दुर्घटनाओं में भी उतनी ही वृद्धि हुयी है। घर से बाहर जा रहा व्यक्ति सकुशल वापस आयेगा या नहीं- यह विश्वास कोई नहीं दिला सकता। गलती किसी से कहीं भी हो सकती है। लेकिन सड़क पर उसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ती है।

दुर्घटनाएँ कहीं भी, कभी भी घटित हो जाती हैं। बच्चे, बूढ़े, युवा, स्त्री पुरूष सब इनकी चपेट में आते रहते हैं। पर हर दुर्घटना के पीछे किसी ने किसी की जल्दबाजी या लापरवाही जरूर होती है। जल्दबाजी या रोमांच के चक्कर में अक्सर लोग यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हैं और किसी तेज वाहन से टकरा कर अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं या किसी के जीवन को संकट में डाल देते हैं।

Similar questions