write essay on winter season in Hindi
Answers
Answered by
4
शरद ऋतु साल का सबसे ठंडा मौसम होता है, जो दिसम्बर महीने में शुरु होता है और मार्च के महीने में समाप्त होता है। दिसम्बर और जनवरी के महीने में सर्दी अपनी चरम सीमा पर होती है और इन्हें सबसे ठंडे महीने के रुप में गिना जाता है, जब तापमान देश के उत्तरी क्षेत्रों में लगभग 100 से 150 सेल्सियस (अर्थात् 50 से 590 फोरेनाइट) होता है हालांकि, दक्षिणी क्षेत्रों (देश की मुख्य भूमि) में यह 20 से 250 सेल्सियस (अर्थात् 68 से 770 फोरेनाइट) रहता है। शरद ऋतु की चरम सीमा पर उत्तरी क्षेत्रों में तेज गति से सर्द हवाएं चलती है।
हमें धुंध का सामना करना पड़ता है, जो प्रायः सूर्य के प्रकाश को छुपा लेता है, जो पूरे सर्दी के मौसम में ठंड का सामना कराता है। सर्दी से बचने के लिए बहुत से लोग आग का भी आनन्द लेते हैं। शीत ऋतु में अन्य ऋतुओं की तुलना में वातावरण में बड़े स्तर पर परिवर्तन देखा जा सकता है। वातावरण का तापमान बहुत कम हो जाता है , तेज गति से हवाएं चलने लगती हैं , दिन छोटे हो जाते हैं और रातें लंबी हो जाती हैं।
⭐⭐Hope it helps..!!⭐⭐
Similar questions