Hindi, asked by rohanmathias6050, 2 months ago

Write five Points on sunflower in hindi .

Answers

Answered by aryan9228
1

1. सूरजमुखी (Sunflower In Hindi) अमेरिका का मूल पौधा माना जाता है। यही से सूरजमुखी पूरी दुनिया में फैला है। भारत देश में भी इस पौधे की खेती की जाती है। सूरजमुखी फूल की खेती का मुख्य उद्देश्य तेल प्राप्त करना है।

2. सूरजमुखी की मुख्य विशेषता यह है कि इसका फूल सूर्य की दिशा में घूमता है। सूरज जिस दिशा में जाता है उसी दिशा में यह फूल घूमता है। सूरजमुखी पूर्व दिशा से पश्चिम दिशा की और घूमता है। यह फूल तब तक खिलता है जब तक सूर्य की रोशनी रहती है। सूरजमुखी दिन के वक्त खिलता है और रात को मुरझा जाता है। सूर्य की तरफ मुड़ने के कारण ही इसे सूरजमुखी कहते है।

3. इस पौधे का फूल बेहद खूबसूरत और आकर्षक होता है। सूरजमुखी का फूल पीला रंग का होता है। कुछ फूल सफेद या बैंगनी रंग में भी मिलते है। इस फूल की करीब 70 प्रजातियां मिलती है जो रंग और आकार में भिन्न होती है। फूल का आकार गोलाकार होता है।

4. सूरजमुखी का फूल (Sunflower In Hindi) में दो फूल होते है यानीकि यह एक फूल ना होकर दो होता है। इस फूल के बीच में भूरा रंग का भाग होता है जिसे फ्लोरेट्स कहते है। फ्लोरेट्स असल में कई सारे फूलों से बना होता है। इसी भाग में पुष्प के नर और मादा जननांग होते है। इस भूरे फूल के किनारे से पीले रंग की पंखुड़ियां निकली होती है।

5. सूरजमुखी पर मधुमक्खी, तितली, इंसेक्ट्स इत्यादि आकर्षित होते है और फूलों का रसपान करते है। सूरजमुखी फूल में परागण करने में ये इंसेक्ट्स ही सहायक होते है।

Answered by rupaligupta2807
0

Answer:

HEY MATE HERE IS YOUR ANSWER

Attachments:
Similar questions