Hindi, asked by namanagarwal1507, 5 months ago

write in HINDI at least 500 words​

Attachments:

Answers

Answered by angela1203
0

देश के विकास में कृषि का अहम योगदान है। यह अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यह बातें अभियान एएसपी विमलेश चन्द्र झा ने कही। वे पहली मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सन्हौली सामुदायिक भवन में आयोजित मजदूर किसान सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री झा ने कहा कि देश में कृषि पिछड़ेपन के कारण पहले विदेशों से अनाज आयातित होता था और देश में अनाज के अभाव में अकाल पड़ जाता था। आज लगभग 80 प्रतिशत मुकदमा भूमि विवाद से संबंधित सामने आते हैं। किसान संगठन व स्थानीय लोग मिलकर इस समस्या की ओर ध्यान दे तो सरलता से मामले निबटाए जा सकते हैं। किसान विकास मंच के उपाध्यक्ष सूर्यनारायण वर्मा ने कहा कि राजनीतिक फायदा के लिए नेताओं ने मजदूर व किसान आपस में लड़ा दिया। राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। अनिल कुमार यादव ने कहा कि किसान व मजदूर शोषित हैं। इस ओर सभी उदासीन हैं। किसानों का समर्थन मूल्य नहीं मिलता है। मजदूरों को महंगाई अनुसार मजदूरी मिले। अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह टुडू ने किया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर आन्दोलन जारी रहेगा। किसानों का लोन माफ कर दिया जाना चाहिए। समारोह को बछौता मुखिया सुनील कुमार, अरुण पासवान, सिकंदर यादव, संजय सिंह, दिनेश महतो, उमेश यादव आदि ने भी संबोधित किया।

Please mark me as Brainliest.

..

Similar questions