Hindi, asked by 22divyaa22, 1 year ago

योग के तत्व लिखिए।.. .. ... ..

Answers

Answered by shishir303
15

योग के तत्व जिन्हे योग के अंग कहते हैं, ये तत्व आठ हैं...

  1. यम
  2. नियम
  3. आसन
  4. प्राणायाम
  5. प्रत्याहार
  6. धारणा
  7. ध्यान
  8. समाधि

व्याख्या ⦂

✎... योग आठ तत्व का विवेचन..

यम : यम के पाँच अंग होते हैं, सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह, अव्यभिचार होते है।

नियम : नियम के पाँच अंग होते हैं, शौच, संतोष, तप, स्वाध्याय, ईश्वर ध्यान।

आसन : विभिन्न तरह के आसन लगाकर शारीरिक क्रिया करना आसन है।

प्राणायाम : साँस अदंर बाहर खींचकर अभ्यास करना प्राणायाम के अन्तर्गत आता है।

प्रत्याहार : अपनी इंद्रियों को वश में करके उन पर नियंत्रण स्थापित करना ही प्रत्याहार कहलाता है।

धारणा : मन को किसी आंतरिक विषय में केंद्रित करना धारणा कहलाता है।

ध्यान : मन को एकाग्र करके किसी विषय पर ध्यान लगाना ध्यान कहलाता है।

समाधि : समाधि ध्यान की परम अवस्था है। ध्यान की अंतिम और उच्च अवस्था ही समाधि है।

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Similar questions