History, asked by ushakumarikp6209, 8 months ago

यूरोप में हुए परिवर्तन किस प्रकार आधुनिक काल के निर्माण में सहायक है।

Answers

Answered by bhatiamona
14

यूरोप में हुए परिवर्तन किस प्रकार आधुनिक काल के निर्माण में सहायक है।

यूरोप और यूरोप से बाहर एशिया आदि महाद्वीपों के देशों में 14वीं शताब्दी के बाद से व्यापार, राजनीति, कला, धर्म, संस्कृति आदि क्षेत्रों में बड़ा परिवर्तन आने लगा था। यह जन-जागरण यानी पुनर्जागरण का काल था। जब लोगों में नई चेतना का विकास शुरु हो चुका था। इसी की शुरुआत यूरोप से ही हुई थी जिसका प्रभाव पूरे संसार पर पड़ा और पूरे संसार में नए युग की शुरुआत हुई। जिसे हम आधुनिक काल कहते हैं। सन 1300 से 1750 के बीच की अवधि को हम पूर्व आधुनिक काल कह सकते हैं और उसके बाद के समय को आधुनिक युग आधुनिक काल कहलाता है।

यूरोप के देशों जैसे इटली, इंग्लैंड फ्रांस आदि देशों में पुनर्जागरण का दौर शुरू हो चुका था। इसका प्रभाव यूरोप और एशिया के देशों पर भी पड़ने लगा था। 14वीं शताब्दी से बीसवीं शताब्दी के बीच 3 तरह की घटनाएं हुईं। पुनर्जागरण यानि धर्म-सुधार, जन-जागरण यानि प्रगतिशील विचारों का उदय और तीसार विज्ञान, तकनीक क्रांति आदि।

यह सारी घटनाएं यूरोप से जुड़ी रहे हैं लेकिन इनका पूरे विश्व पर प्रभाव पड़ा और भारत सहित अन्य देशों में भी इसका असर देखने को मिला। पुनर्जागरण में धार्मिक सुधार संबंधी अनेक कार्य हुये। यूरोप में लोगों धर्म की संकीर्णता से मुक्ति पाने का प्रयत्न करने लगे। चर्चों का प्रभाव घटने लगा और लोग धर्म को आधुनिक चश्मे से देखने लगे।

जनजागरण में लोगों में कला साहित्य में रुचि जगने लगी। आधुनिक विचारों से भरी नई-नई पुस्तके लिखी जाने लगीं। नये नये प्रगतिशील विचारों को उदय हुआ। लोगों में लोकतंत्र की भावना विकसित होने लगी। विज्ञान के क्षेत्र में भी अनेक परिवर्तन हुए और नये नये आविष्कारों ने जन्म लिया। लोगों की जीवन शैली विज्ञान आश्रित होने लगी। इस सब कारणों से यूरोप के लोगों के जीवन में अनेक परिवर्तन हुये और जिसका प्रभाव बाद में समूचे विश्व पर पड़ता गया।

Similar questions