Hindi, asked by iramabrar786, 7 hours ago

यात्रा वृतांत के आधार पर तिब्बत की भौगोलिक स्थिति का सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुत करें वहां की स्थिति आपके राज्य में किस प्रकार भिन्न है​

Answers

Answered by kanupriya2005
5

Answer:

तिब्बत भारत के उत्तर में स्थित है जो नेपाल का पड़ोसी देश है। इसकी सीमा भारत और चीन से लगी है। यह समुद्रतल से 17-18 हजार फीट ऊँचाई पर है। इस पहाड़ी प्रदेश के रास्ते बहुत ही ऊँचे-नीचे, उबड़-खाबड़, सुनसान एवं वीरान हैं। यहाँ पहाड़ों के मोड़ बहुत ही सुनसान और खतरनाक हैं। यहाँ दूर-दूर तक आबादी नहीं होती है। तिब्बत की जमीन छोटे—बड़े जागीरदारों में बंटी है। यहां एक ओर हिमालय की ऊँची चोटियाँ हैं तो दूसरी ओर नंगे पहाड़ हैं जहां ना बर्फ है और नाही पेड—पौधे। यहाँ की जलवायु भी अजीब है| धूप वाले भाग में जहाँ तेज गर्मी लगती है, वहीं छाया वाले भाग में खूब ठंडक होती है। थोड्ला यहाँ का दुर्गम गांव है, तिड्री विशाल मैदानी भाग है, जिसके चारों ओर पहाड़ हैं तथा इसके बीच में एक पहाड़ी है, जिस पर देवालय स्थित है।

I hope this answer will help you

Answered by Kim1Teahyung
2

Answer Explanation:

यात्रा वृत्तांत से ज्ञात होता है कि तिब्बत भारत और नेपाल से लगता हुआ देश है जहाँ कुछ समय तक आने-जाने पर प्रतिबंध था। यह स्थान समुद्र तल से काफ़ी ऊँचा है। यहाँ सत्रह-अठारह हजार फीट ऊँचे डाँड़े हैं जो खतरनाक जगहें हैं। ये डाँडे नदियों के मोड़ और पहाड़ी की चोटियों के कारण बहुत ऊँचे-नीचे हैं। यहाँ एक ओर हज़ारों बरफ़ से ढंके श्वेत शिखर हैं तो दूसरी ओर भीटे हैं जिन पर बहुत कम बरफ़ रहती है। यहाँ विशाल मैदान भी हैं जो पहाड़ों से घिरे हैं। यहाँ के विचित्र जलवायु में सूर्य की ओर मुँह करके चलने पर माथा जलता है जबकि कंधा और पीठ बरफ़ की तरह ठंडे हो जाते हैं। यह स्थिति हमारे राज्य/शहर से पूरी तरह भिन्न है।

PLEASE MARK AS BRAINLIEST....

Similar questions