Hindi, asked by ragarwal2802, 6 months ago

युद्ध और शांति पर निबंध लिखिए
(350 Words)​

Answers

Answered by s1491shivashish7285
2

               मनुष्य में पशुता और देवत्व दोनों हैं। दोनों एक-दूसरे पर विजय पाने के लिए संघर्षशील रहते हैं। प्रारम्भ में यह संघर्ष वैचारिक होता है, तब इसे द्वन्द्व कहा जाता है। जब यही संघर्ष बाह्म स्तर पर या दैहिक हो जाता है, तब इसे युद्ध की संज्ञा दी जाती है। मूलतः युद्ध पाश्विक प्रवृति का द्योतक है। इसके दुष्परिणामों से हम सब परिचित हैं। युद्ध से मुक्ति हेतु बुद्ध, महावीर, ईसा मसीह, महात्मा गांधी, मार्टिन लूथर किंग आदि चिन्तकों ने विश्व को अहिंसा का सन्देश दिया, पंचशील का सिद्धान्त आया, संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई। फिर भी युद्धों को टाला नहीं जा सका। आंकड़े बताते हैं कि पांच हजार वर्षों के लिखित इतिहास में करीब चैदह हजार युद्ध हुए हैं।

               भारतीय संस्कृति ने भी दो धर्मयुद्धों को झेला है। एक लंका-युद्ध और दूसरा महाभारत युद्ध। इसके अलावा वर्तमान में हमारे देश को साम्राज्यवादी ताकतों के विरूद्ध सन् 1948, 1962, 1965, 1971 व 2001 के युद्ध लड़ने पड़े हैं। प्रथम विश्व युद्ध, द्वितीय विश्व युद्ध, वियतनाम युद्ध एवं अरब-इजरायल युद्ध, खाड़ी युद्ध, अफगान युद्ध, इराक युद्ध आदि विश्व के कुछ महत्वपूर्ण युद्धों के उदाहरण हैं। इसका अर्थ है कि युद्ध से पहले भी हुए थे और आज भी हो रहे हैं। युद्ध भविष्य में भी होंगे। सच पूछा जाए तो मनुष्य के लिए शायद युद्ध अपरिहार्य है।

               युद्ध का सम्बन्ध  मानव-मन से है। मानव-मन में जब तक विकार रहेंगे , तब तक युद्ध का टाला नहीं जा सकता। भले ही समय के साथ उसका रूप और स्तर बदला हुआ दिखाई पड़े। ईष्र्या, द्वेष, घृणा, शोषण, अत्याचार और साम्राज्यवादी लिप्सा युद्ध के कारण हैं। महाकवि दिनकर ’कुरूक्षेत्र’ में युद्ध के कारणों को दर्शाते हुए लिखते हैं-

युद्ध को तुम निंद्य कहते हो अगर,

जब तलक हैं उठ रही चिंगारियां,

भिन्न स्वार्थों के कुलिष संघर्ष की,

यु़द्ध तब तक विश्व में अनिवार्य है।

 हमारे शास्त्रों ने भी समाज में न्याय और धर्म की स्थापना हेतु युद्ध की अनिवार्यता बतलाई है।

गीता में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं-

परित्राणाय साधूनां विनाश्य च दुष्कृताम्।

धर्म संस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे-युगे।।

युद्ध के परिणाम बहुत भयानक होते हैं। माताओं से उनके बच्चे छिन जाते हैं; युवतियों की मांग धुल जाती है। सर्वत्र मानव-चीत्कार सुनाई पड़ती है। मांस खाते हुए श्रृंगाल, चील और कौओं के हर्षगान सुनाई पड़ते हैं-

वायस श्रृंगाल सुख लूटेंगे,

सौभाग्य मनुज के  फूटेंगे।

                               यह तो पुराने युद्धों का चित्रण है। वर्तमान काल में विज्ञान ने युद्ध को और भयानक बना दिया है। अणु बम, परमाणु बम, हाइड्रोजन बम, प्रक्षेपास्त्र आदि के आविष्कार से युद्ध की विध्वंसकता और बढ़ गई है। अब सारा संसार प्रलय की संभावना से भयभीत है। अब अगर विश्वयुद्ध हुए तो श्रृंगाल और कौओं के हर्षगान भी सुनाई नहीं पड़ेंगे। मानव ही नहीं अन्य चेतन प्राणियों का समूल विनाश हो जाएगा।

                               जो भी हो, युद्ध मानव जाति के लिए कलंक ही है। यह मानव जाति की एक ज्वलन्त समस्या है। हिरोशिमा और नागासाकी में मृत मानव-समुदाय के अस्थि- पंजर यह सोचने के लिए विवश कर देते हैं कि किसी भी समस्या का समाधान युद्ध से नहीं किया जाएगा। विशेषज्ञों का तो यहां तक कहना है कि इस वैज्ञानिक युग में विश्व-समुदाय को अगर तृतीय विश्वयुद्ध झेलना पड़ा तो सम्पूर्ण मानव-सृष्टि ही विनष्ट हो जाएगी। अतः वर्तमान परिप्रेक्ष्य में युद्ध को टालकर ही मानव-समुदाय को बचाया जा सकता है। यह तभी संभव है जब किसी भी समस्या युद्ध से नहीं, अपितु शांति से हो। इसके लिए बुद्ध, महावीर, ईसा और महात्मा गांधी के आदर्शों के अनुरूप समतावादी जीवन-दर्शन को अपनाना होगा।

MARK ME AS BRAINLIEST

Similar questions