Hindi, asked by mustkeem2600, 3 months ago

युवा वर्ग में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने के लिए किसी प्रतिष्ठित समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।​

Answers

Answered by bhatiamona
13

युवा वर्ग में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने के लिए किसी प्रतिष्ठित समाचार पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।​

सेवा में,

श्रीमान संपादक महोदय,

दैनिक जागरण शिमला |  

विषय: युवा वर्ग में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने के लिए किसी प्रतिष्ठित समाचार पत्र के संपादक को पत्र

महोदय,

           मेरा नाम अनीता शर्मा है , मैं शिमला जिले की रहने वाली हूँ | मैं अपने लोकप्रिय समाचार पत्र में युवा वर्ग में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने के लिए अपने विचारों को प्रकाशित करने के लिए आग्रह करना चाहता हूँ | आशा है कि आप मेरे पत्र को अपने लोकप्रिय समाचार पत्र में प्रकाशित करेंगे।        

                  नागरिकों की नई सोच और सकारात्मक सोच के साथ देश की प्रगति में अपना योगदान कर सकते है | इसी प्रकार युवा वर्ग को सोच बदल कर महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना चाहिए| महिलाओं को भी आगे बढ़ने का हक है| महिलाओं को भी हर क्षेत्र में पुरुषों के सम्मान समझा जाना चाहिए| महिलाएं घर से लेकर बाहर तक के कामों को अच्छे से करना जानती है| आज के समय में महिलाएं किसी से भी कम नहीं है|

          महिलाएं त्याग , प्यार , क्षमा , प्रेम , ममता से परिवार, समाज और राष्ट्र सभी की  जिम्मेदारियों  को निभाती है | नारी सभी रिश्ते में अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाती है |बहुत सारे उदाहरण जहाँ नारियां आगे गई जैसे इंदिरा गांदी, झाँसी की रानी , सरोजिनी नायडू , कल्पना चावला जिन्होंने अपने दम पर काम किया और अपने काम को साबित किया | आशा करती हूँ आप सब अपनी सोच को बदलकर एक साथ आगे बढ़ेंगे और देश को उन्नति तक लेकर जाएँगे|

धन्यवाद!

भवदीय,

अनीता शर्मा|

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ ▬▬ ▬▬

संबंधित कुछ अन्य प्रश्न...►

https://brainly.in/question/12264749

सार्वजनिक गणेशोत्सव के समय ध्वनि प्रदूषण के कारण होनेवाली परेशानी के शिकायत पत्र का प्रारुप तैयार कीजिए​

Answered by shailajavyas
3

Answer: सेवा में

माननीय संपादक महोदय ,

दैनिक भास्कर, इंदौर

दिनांक  24/12/2019

                        विषय :-  युवा वर्ग में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने के लिए प्रतिष्ठित समाचार पत्र के संपादक को पत्र

                    मैं रागिनी सोलंकी रामनगर निवासी आपके समाचारपत्र की नित्य वाचिका हूँ | आपके विशेष लेख मुझे सदैव आकृष्ट करते रहे है | इस क्रम में मेरा अनुरोध है कि आप कुछ ऐसे लेख छापे जो महिलाओं के सम्मान की भावना को जागृत करें, विशेषकर हमारे युवा वर्ग में |

                              आज के युवा शिक्षित होने के साथ कहीं न कही उच्छृंखल भी हो रहे है | मै एक छोटा -सा वाक़या बताना चाहूंगी  | पिछली शाम को मैं पार्क में टहल रही थी वहा कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ आई | निकट ही कुछ युवा क्रिकेट खेल रहे थे | उनकी गेंद एक महिला के पैर पर लगी | महिला गेंद देने के साथ हिदायत देकर रवाना हो गई कि उन्हें मैदान में खेलना चाहिए  | इसके प्रत्युत्तर में उन युवाओं का ओछा लहजा और अशोभनीय छिटांकशी जो मुझे सुनाई पड़ी वह सर्वथा अनुचित थी |

               अस्तु महिलाओं के सम्मान को बढ़ावा देनेवाले लेख समाचारपत्र में छपेंगे तो मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि हमारे देश का युवा वर्ग इस गलत रवैये को बदलेगा क्योंकि विचार से ही आचार बनता हैं | महिलाओं का अपमान शक्ति का अपमान है | युवाओं को ये सिखाना होगा कि हम कहने भर के लिए नहीं कहते "नारी तू नारायणी |" वे  सचमुच सम्माननीय हैं | उनके गलत रुख़ को रोकने में आपके लेख एक सकारात्मक भूमिका निभाएंगे | तदर्थ आप से पुनश्च: विनती |

धन्यवाद सहित

भवदीया

रागिनी सोलंकी

             

Similar questions