Hindi, asked by mamtalab786, 9 months ago

yadi kheti Na Hoti to nibandh in Hindi

Answers

Answered by shishir303
1

                                              (निबंध)

                                यदि खेती न होती

यदि खेती ना होती तो क्या होता है इसकी कल्पना करना भी बहुत भयानक है। खेती ना होती तो मानव का शायद अस्तित्व नहीं होता। मानव ही क्या बहुत से प्राणियों का ही अस्तित्व नहीं होता। इस संसार में केवल प्राणियों की भरमार ही होती, जो एक दूसरे को मारकर खा रहे होते। यदि मानव का अस्तित्व होता भी तो भी हिसंक होता और जानवरों की तरह जीवन व्यतीत कर रहा होता। आदिम काल की तरह वो दूसरे जानवरों को मारकर खा रहा होता।

यदि खेती न होती तो सभ्यता और विकास के किस मुकाम पर आज मानव खड़ा है, शायद नहीं खड़ा होता। मनुष्य अनाज नही उत्पन्न कर पाता और मनुष्य को अपने पेट को भरने के लिये भोजन हेतु हिंसा का सहारा लेना पड़ता। इससे उसके मन में हमेशा हिंसा का भाव रहता, और हिंसक प्रवृत्ति वाला प्राणी साजाजिक रूप से बहुत अधिक उन्नति नहीं कर पाता।

यदि खेती ना होती तो मानव आज का मानव नहीं होता। आदिम काल में मानव एक हिंस था क्योंकि उसमें उसे खेती का ज्ञान नहीं था और इस कारण वह जानवरों को मारकर खाता था। वह जानवरों की तरह जीवन व्यतीत करता था। जब मानव खेती से परिचित हुआ और खेती करना सीखा तो उसके अंदर सामाजिक भावना विकसित हुई और वो सभ्यता की ओर अग्रसर हुआ। इसलिये खेती ने मनुष्य को एक सामाजिक प्राणी बनाया।

यदि खेती न होती तो फिर ये समाज, ये गाँव, नगर आदि आज के स्वरूप में न होते, बल्कि चारों तरफ एक पाशविक और जंगली सभ्यता बिखरी होती। पृथ्वी उतनी सुंदर और विविधता से परिपूर्ण नही होती जितनी आज है।

खेती के बिना सभ्य समाज की कल्पना करनी भी व्यर्थ है, खेती न होती तो, हम सभ्य होकर असभ्य ही रह जाते।

ऐसे ही कुछ और निबंध के लिये नीचे दिये लिंक पर जायें...

पशु न बोलने से कष्ट उठा ता है और मनुष्य बोलने से कष्ट उठा ता है निबंध लिखें

https://brainly.in/question/10201905

राजनीति का अपराधीकरण पर निबंध

https://brainly.in/question/6441305

लालच बुरी बला है पर निबंध। Hindi Essay on Lalach Buri Bala hai

https://brainly.in/question/10444210

An essay on प्लास्टिक एक अनचाही जरूरत ... plz make it quick .. its urgent..

https://brainly.in/question/6421259

Similar questions