Yadi kitabe na hoti to in Hindi essay
Answers
Answered by
18
किताबें हमें ज्ञान देती हैं। वे हमारा मनबहलाती हैं और अकेलापन दूर करती हैं। कहानी की किताबें पढ़कर हम अच्छे से समय व्यतीत कर सकते हैं। यदि पुस्तकें न होती तो ऐसा करना संभव न होता।किताबों के आभाव के कारण हमारे जीवन में कुछ कमी सी महसूस होती।पुस्तकें हमारे दोस्त के समान होती हैं जो हमें सही राह दिखाती हैं। हम हर चीज़के बारे में किताबों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। किताबें एक व्यक्ति के विचारों को दूसरों तक पहुँचाने का माध्यम होती हैं। किताबों के जरिये हम बड़े बड़े वैज्ञानिकों और दार्शनिकों के विचारों के बारे में जान सकते हैं और उनके अनुभवों को पढ़कर लाभ उठा सकते हैं।स्कूल में शिक्षा के लिए पुस्तकें बहुत ज़रूरी होती हैं। किताबों के बिना छात्रों की पढ़ाई अधूरी रह जाती। उन्हें लिखकर अभ्यास करने की आदत न होती जिससे वे लिखने और पढ़ने का काम ठीक से न कर पाते। किताबें न होती तो लिखित परीक्षा भी न होती और विद्यार्थियों के ज्ञान का मूल्यांकन करना संभव न होता।यदि किताबें न होती तो हमारे पास जीवन की विभिन्न घटनाओं का विवरण लिखना संभव न होता। इसलिए हमारे पास सही रिकॉर्ड न होते। इसलिए किताबें हमारे जीवन का एक अभिन्न अंगहैं और उनके बिना जीवनअसंभव सा लगता है।
Similar questions