Hindi, asked by mkmujesh1974, 7 hours ago

यह खिलौना विक्रांत का है इस वाक्य में 'यह' शब्द कौन सा विशेषण है​

Answers

Answered by RvChaudharY50
4

प्रश्न :- यह खिलौना विक्रांत का है इस वाक्य में 'यह' शब्द कौन सा विशेषण है ?

उतर :- यह खिलौना विक्रांत का है इस वाक्य में 'यह' शब्द सार्वनामिक विशेषण है l

व्याख्या :-

जैसा कि हम जानते है कि, जब कोई सर्वनाम शब्द संज्ञा शब्द से पहले आकर संज्ञा की विशेषता बताता है , तब वह सार्वनामिक विशेषण कहलाता है l

उदहारण :-

  • मेज पर जो घड़ी रखी है वह मेरी है l
  • तुम क्या काम करते हो ?
  • वह खिलाड़ी तेज दौड़ रहा है l

इसलिए हम कह सकते है कि, यह खिलौना विक्रांत का है इस वाक्य में 'यह' शब्द सार्वनामिक विशेषण है l

यह भी देखें :-

वाक्य में से पुरुषवाचक सर्वनाम चुनिए उन्होंने शेरनी के मुंह में हाथ डालने की कोशिश की है

Unhon

Sherni

Hath

Koshish

https://brainly.in/question/40077522

Answered by bhatiamona
6

यह खिलौना विक्रांत का है इस वाक्य में 'यह' शब्द कौन सा विशेषण है​ :

विशेषण : सार्वनामिक विशेषण

उपभेद : निश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण।

यह खिलौना विक्रांत का है’ इसमें सार्वनामिक विशेषण है।

सर्वनामिक विशेषण किसी विशेषण का वह भेद होता है, जो वह किसी संज्ञा शब्द के आगे प्रयुक्त होता है।

जैसे यह लड़का, वह लड़की, यह पुस्तक, वह आदमी, यह शहर आदि।

विशेषण के मुख्यतः चार भेद होते हैं...

गुणवाचक विशेषण

संख्यावाचक विशेषण

परिमाणवाचक विशेषण

सर्वनामिक विशेषण

सार्वनामिक विशेषण के अनेक भेद होते हैं, जिसमें

निश्चयवाचक विशेषण (यह लड़का, वह लड़की)

अनिश्चयवाचक विशेषण (कोई आदमी, कुछ पुस्तकें)

प्रश्न वाचक विशेषण (क्या काम?, कौन आदमी?)

संबंध वाचक विशेषण (जो किताब, जो कुर्सी, जिस मेज)

Similar questions