Hindi, asked by sahil1456, 6 months ago

यमुना नदी का सावला पानी कृष्ण से जुड़ी किन घटनाओं की याद दिला देता है​

Answers

Answered by shishir303
58

यमुना नदी का सावला पानी कृष्ण से जुड़ी किन घटनाओं की याद दिला देता है​।

► यमुना नदी का साँवला पानी कृष्ण के बचपन की घटनाओं को याद दिलाता है, जब कृष्ण अपने ग्वाल सखाओं के साथ खेला करते थे। इसी यमुना नदी के तट पर खेलते हुए उनकी गेंद नदी में जा गिरी और गेंद को कालिया नाग द्वारा कब्जे में लिए जाने के बाद उन्होंने कालिया नाग का मान मर्दन किया था। इसी यमुना के पास कदम्ब के पेड़ के नीचे वे अपने ग्वाल सखाओं के साथ खेला करते थे और बाँसुरी बजाया करते थे। यहीं के बगीचों में वह गोपियों के साथ रास रचाया करते थे। यमुना के साँवले पानी को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि कृष्ण अभी मधुर स्वर में अपनी बाँसुरी बजाते हुए प्रकट हो जाएंगे और अपनी बाँसुरी की मधुर तान से सबको मनमोहित कर देंगे।

☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼

Similar questions