Math, asked by maahira17, 10 months ago

यदि 31z5, 3 का एक गुणज है, जहाँ z एक अंक है, तो z का मान क्या हो सकता है?

Answers

Answered by nikitasingh79
3

Answer:

z का मान 0 या 3 या  6 या  9 में से कोई एक हो सकता है।

Step-by-step explanation:

दिया है :  

31z5, 3 का एक गुणज  है  ।

क्योंकि 31z5, 3 का एक गुणज  है  इसलिए इसके अंको का योग = 3 + 1 + z  + 5 = 9 + z , 3  का एक गुणज  है  ।

अर्थात 9 + z निम्नलिखित में से कोई एक संख्या होगी,

0, 3, 6, 9, 12, 15, 18……

चूंकि z एक अंक है।

इसलिए 9 + z  = 9

⇒ 9 + 0 = 9

⇒ 9 = 9  

∴ z = 0

या 9 + z  = 12

⇒ 9 + 3 = 12

⇒ 12 = 12  

∴  z = 3  

या 9 + z  = 15

⇒ 9 + 6 = 15

⇒ 15 = 15

∴ z = 6  

या 9 + z  = 18

⇒ 9 + 9 = 18  

⇒18 = 18

∴ z = 9  

अतः z का मान 0 या 3 या  6 या  9 में से कोई एक हो सकता है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

यदि 31z5, 9 का एक गुणज है, जहाँ z एक अंक है, तो z का मान क्या है? आप देखेंगे कि इसके दो उत्तर हैं। ऐसा क्यों है?  

https://brainly.in/question/11154364

यदि 21y 5, 9 का एक गुणज है, जहाँ y एक अंक है, तो y का मान क्या है?  

https://brainly.in/question/11154252

Similar questions