Hindi, asked by vpsabu, 8 months ago

यदि कागज़ नहीं होता तो हमारा जीवन कैसा होता ?

Answers

Answered by XYZperson
8

Answer:

अगर हमारे जीवन में कागज नहीं होता तो कोई फायदा नहीं होता क्यंकि शिक्षा सिर्फ और सिर्फ कागज पे निर्भर है।

कागज एक पतला पदार्थ है जिस पर लिखा या प्रिन्ट किया जाता है। कागज मुख्य रूप से लिखने और छपाई के लिए प्रयुक्त होता है। यह वस्तुओं की पैकेजिंग करने के काम भी आता है। मानव सभ्यता के विकास में कागज का बहुत बड़ा योगदान है। गीले तन्तुओं (फाइबर्स्) को दबाकर एवं तत्पश्चात सुखाकर कागज बनाया जाता है। ये तन्तु प्राय: सेलुलोज की लुगदी (पल्प) होते हैं जो लकड़ी, घास, बांस, या चिथड़ों से बनाये जाते हैं।

पौधों में सेल्यूलोस नामक एक कार्बोहाइड्रेट होता है। पौधों की कोशिकाओं की भित्ति सेल्यूलोज की ही बनी होतीं है। अत: सेल्यूलोस पौधों के पंजर का मुख्य पदार्थ है। सेल्यूलोस के रेशों को परस्पर जुटाकर एकसम पतली चद्दर के रूप में जो वस्तु बनाई जाती है उसे कागज कहते हैं। कोई भी पौधा या पदार्थ, जिसमें सेल्यूलोस अच्छी मात्रा में हो, कागज बनाने के लिए उपयुक्त हो सकता है। रुई लगभग शुद्ध सेल्यूलोस है, किंतु कागज बनाने में इसका उपयोग नहीं किया जाता क्योंकि यह महँगी होती है और मुख्य रूप से कपड़ा बनाने के काम में आती है। परस्पर जुटकर चद्दर के रूप में हो सकने का गुण सेल्यूलोस के रेशों में ही होता है, इस कारण कागज केवल इसी से बनाया जा सकता है। रेशम और ऊन के रेशों में इस प्रकार परस्पर जुटने का गुण न होने के कारण ये कागज बनाने के काम में नहीं आ सकते। जितना अधिक शुद्ध सेल्यूलोस होता है, कागज भी उतना ही स्वच्छ और सुंदर बनता है। कपड़ों के चिथड़े तथा कागज की रद्दी में लगभग शतप्रतिशत सेल्यूलोस होता है, अत: इनसे कागज सरलता से और अच्छा बनता है। इतिहासज्ञों का ऐसा अनुमान है कि पहला कागज कपड़ों के चिथड़ों से ही चीन में बना था।

पौधों में सेल्यूलोस के साथ अन्य कई पदार्थ मिले रहते हैं, जिनमें लिग्निन और पेक्टिन पर्याप्त मात्रा में तथा खनिज लवण, वसा और रंग पदार्थ सूक्ष्म मात्राओं में रहते हैं। इन पदार्थों को जब तक पर्याप्त अंशतक निकालकर सूल्यूलोस को पृथक रूप में नहीं प्राप्त किया जाता तब तक सेल्यूलोस से अच्छा कागज नहीं बनाया जा सकता। लिग्निन का निकालना विशेष आवश्यक होता है। यदि लिग्निन की पर्याप्त मात्रा में सेल्यूलोस में विद्यमान रहती है तो सेल्यूलोस के रेशे परस्पर प्राप्त करना कठिन होता है। आरंभ में जब तक सेल्यूलोस को पौधों से शुद्ध रूप में प्राप्त करने की कोई अच्छी विधि ज्ञात नहीं हो सकी थी, कागज मुख्य रूप से फटे सूती कपड़ों से ही बनाया जाता था। चिथड़ों तथा कागज की रद्दी से यद्यपि कागज बहुत सरलता से और उत्तम कोटि का बनता है, तथापि इनकी इतनी मात्रा का मिल सकना संभव नहीं है कि कागज़ की हामरी पूरी आवश्यकता इनसे बनाए गए कागज से पूरी हो सके।

आजकल कागज बनाने के लिए निम्नलिखित वस्तुओं का उपयोग मुख्य रूप से होता है : चिथड़े, कागज की रद्दी, बाँस, विभिन्न पेड़ों की लकड़ी, जैसे स्प्रूस और चीड़, तथा विविध घासें जैसे सबई और एस्पार्टो। भारत में बाँस और सबई घास का उपयोग कागज बनाने में मुख्य रूप से होता है।

प्लीज़ मेरे उत्तर को brainliest मार्क कीजिएगा

धन्यवाद

Answered by HrishikeshSangha
0

कागज़ ज्ञान को पाने और उसको उपयोग करने का बहुत ही महत्वपूर्ण जरिया है।

  • कागज़ की उत्पत्ति पेड़ो की लकड़ियों द्वारा होती है जिससे वो हमारे जीवन का और भी एहम भाग बन जाता है। एक कागज़ में इतनी ताकत है की उससे एक इंसान का जीवन ज्ञान के द्वारा परिवर्तित हो सकता है। कागज़ से बानी किताबे अमूल्य है। अगर कागज़ न होता तो ज्ञान की जानकारी लेना संभव न हो पाता।
  • कागज़ को हम बच्चों के जन्म पत्रिका, रजिस्टर कॉपी, किताबों को बनाने में, लिखने में हर जगह काम आती है। यदि कागज़ नहीं होता तो लोग अपने महत्वपूर्ण दतावेज़ों को किस तरह संभाल कर रख पाते।
  • कागज़ नहीं होता तो बच्चे स्कूल और कॉलेज में अपनी परीक्षा किस चीज़ पर देते। अपने उत्तर लिखने के लिए उन्हें कागज़ की ज़रुरत परती है। यहाँ तक की सवाल भी उनसे कागज़ भी पूछे जाते है। अगर कागज़ न होता तो ये सब कार्य असंभव हो जाता।

#SPJ2

Similar questions