History, asked by rajubasfore286, 6 months ago

यद
किनके
ट्रेफाल्गर युद्ध
वाटरल युद्ध​

Answers

Answered by SugaryHeart
1

Answer:

ट्रेफाल्गर युद्ध

ट्रफ़ैलगर का युद्ध (अंग्रेज़ी: Battle of Trafalgar, बैटल ऑफ़ ट्रफ़ैलगर) ब्रिटिश नौसेना का फ़्रांसिसी और स्पेनी मिलीजुली नौसेना के एक आक्रामक बेड़े के साथ २१ अक्टूबर १८०५ में लड़ा गया एक समुद्री युद्ध था। नेपोलियन फ्रांस का सम्राट बनकर ही संतुष्ट नहीं हुआ वह समस्त विश्व को जीतने की योजना बनाने लगा। नेपोलियन की विश्व विजय योजना में बाधा उत्पन्न करने वाला मुख्य देश इंग्लैंड था। अब इंग्लैंड भी फ्रांस को अपना शत्रु मानने लगा था क्योंकि वह जानता था कि फ्रांस ही एक ऐसा राज्य है जो उसे चुनौती दे सकता है। अतः इंग्लैंड के प्रधानमंत्री पिट ने 1805 ईसवी में फ्रांस के विरुद्ध यूरोपीय देशों का एक तृतीय गुट खड़ा कर दिया। इस ग्रुप में इंग्लैंड के साथ रूस और ऑस्ट्रिया था। यह तीसरे गुट के युद्ध सिलसिले की एक जंग थी। इसमें ब्रिटेन की भारी जीत हुई, हालांकि फ़्रांसिसी-स्पेनी हमलावर ३३ जहाज़ लेकर आये थे और ब्रिटेन के पास २७ जहाज़ थे। इस लड़ाई को जीतने का श्रेय ब्रिटेन के नौसेनाध्यक्ष होरेशियो नेलसन के नेतृत्व को दिया जाता है हालाँकि इसमें लगी हुई चोट से वह अपनी जान खो बैठे।[1]इस युद्ध में ब्रिटेन के जलशक्ति सर्वोपरी साबित हुई।

ट्रफ़ैलगर का युद्ध फ्रांस के लिए बहुत घातक सिद्ध हुई, जिसके पश्चात नेपोलियन ने सदैव के लिए जल मार्ग से आक्रमण करने की योजना त्याग दी। नेपोलियन ने इस पराजय का बदला स्थल युद्धों में पूरा किया। फ़्रांसिसी-स्पेनी नौसेना की सरदारी फ़्रांसिसी नौसेनाध्यक्ष पियेर-शार्ल विलन्यूव (Pierre-Charles Villeneuve) कर रहे थे। इस मुठभेड़ में फ़्रांसिसी-स्पेनी नौसेना की २२ किश्तियाँ तबाह हो गई लेकिन ब्रिटिश नौसेना की एक भी किश्ती नहीं खोई गई। यह साबित हो गया कि यूरोप का कोई भी अन्य देश ब्रिटेन कि टक्कर की समुद्री शक्ति नहीं रखता था।

वाटरल युद्ध

वाटरलू का युद्ध 1815 ई. में बेल्जियम में स्थित 'वाटरलू' नामक स्थान पर लड़ा गया था। यह युद्ध नेपोलियन बोनापार्ट के जीवन का अंतिम युद्ध था।

यह युद्ध फ़्राँसीसी सेना, जिसका नेतृत्व नेपोलियन ने किया और अंग्रेज़ सेना, जिसका नेतृत्व ड्यूक ऑफ़ वेलिग्टन ने किया, के मध्य हुआ था।

युद्ध के परिणामस्वरूप ड्यूक ऑफ़ वेलिग्टन की जीत हुई और नेपोलियन की बुरी तरह पराजय।

नेपोलियन बोनापार्ट को बंदी बनाकर सेंट हैलीना द्वीप पर भेज दिया गया, जहाँ 1821 में उसकी मृत्यु हो गयी।

Hope it helps!!

Pls mark as brainlist and follow me pls pls!!!

Similar questions