Hindi, asked by sinjinee, 9 months ago

1. गिरमिटिया का क्या अर्थ है? ये लोग कौन थे?

chapter pardes Mai basa Bharat


pls tell me the answer ​

Answers

Answered by leelamewara125
6

सत्रहवीं सदी में आये अंगरेज़ों ने आम भारतीयों को एक-एक रोटी तक को मोहताज कर दिया। फिर उन्होंने गुलामी की शर्त पर लोगों को विदेश भेजना प्रारंभ किया। इन मज़दूरों को गिरमिटिया कहा गया। गिरमिट शब्द अंगरेजी के `एग्रीमेंट' शब्द का अपभ्रंश बताया जाता है। जिस कागज पर अंगूठे का निशान लगवाकर हर साल हज़ारों मज़दूर दक्षिण अफ्रीका या अन्य देशों को भेजे जाते थे, उसे मज़दूर और मालिक `गिरमिट' कहते थे। इस दस्तावेज के आधार पर मज़दूर गिरमिटिया कहलाते थे। हर साल १० से १५ हज़ार मज़दूर गिरमिटिया बनाकर फिजी, ब्रिटिश गुयाना, डच गुयाना, ट्रिनीडाड, टोबेगा, नेटाल (दक्षिण अफ्रीका) आदि को ले जाये जाते थे। यह सब सरकारी नियम के अंतर्गत था। इस तरह का कारोबार करनेवालों को सरकारी संरक्षण प्राप्त था।

Answered by ranjubsg
2

गिरमिटिया का अर्थ है एग्रीमेंट के अंतर्गत आने वाले । 19वीं शताब्दी में गन्ने की खेती के लिए भारत में से एक गिरमिटिया मजदूर के तौर पर लोगों को यहां लाया गया। शब्द बंद अथवा अग्रिम एंड के अंतर्गत आने के कारण यह शब्द बंदी मजदूर कहलाए। अंग्रेजी का तत्सम शब्द एग्रीमेंट बिगड़ कर गिरमिट हो गया और गिरमिट के अनुसार कार्य करने वाले गिरमिटिया बन गए।

Similar questions