Hindi, asked by ishita3314, 10 months ago

1, जानवरों का अंधाधुध शिकार उनकी विलुप्ति का मुख्य कारण बनता जा रहा है। लोगों को इसके प्रति जागृत
karne के लिए एक प्रभावशाली विज्ञापन बनाए।​

Answers

Answered by shishir303
16

जानवरों के अंधाधुंध शिकार से उनकी विलुप्ति पर विज्ञापन

सबको जीने का हक है। प्रकृति ने अनेक तरह की प्रजातियों के पशु-पक्षी बनायें हैं  जो संसार की सुंदरता को बढ़ाते हैं।

तरह-तरह के जानवरों से हमारा संसार कितना सुंदर लगता है।

इन निरीह, निर्दोष और बेजुबान जानवरों को मारकर अपनी निर्ममता का परिचय न दें।

इन्हें भी मनुष्य की तरह इस संसार में जीने का हक है।

कुछ जानवरों के अंधाधुध शिकार के कारण उनकी प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है।

विलुप्त जानवरों का संरक्षण के करने के लिये हम सब जागरूक हों और सरकार द्वारा चलाये जा रहे ‘आओ विलुप्त पशुओं को बचायें’ अभियान में सहयोग दें।

Similar questions