Hindi, asked by shefalimahato321, 7 months ago

1.निम्न प्रश्नों के उत्तर लिखें:-
| (क) काल किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार का होता है?​

Answers

Answered by abhishekghusinga6
2

Answer:

क्रिया के होने या करने के समय को काल कहते हैं।

काल के तीन प्रकार होते है

1. वर्तमान काल

2. भूतकाल

3. भविष्य काल

यह भी पढ़े: अलंकार की परिभाषा, प्रकार, उदाहरण

1. वर्तमान काल :–

क्रिया के जिस रुप से यह पता चले कि काम अभी हो रहा है।

इसके तीन भेद है।

i. सामान्य वर्तमान :– क्रिया का वह रूप जिससे काम के वर्तमान समय में सामान्यतः होने का बोध हो।

जैसे – मोहन जाता है।

ii. अपूर्ण वर्तमान :– क्रिया का वह रूप जिससे मालूम होता है कि काम शुरू हो गया है और अभी जारी है।

जैसे –

मोहन जा रहा है।

iii. संदिग्ध वर्तमान :– क्रिया का वह रूप जिससे मालूम होता है कि क्रिया वर्तमान में ही है, किन्तु उसके होने में सन्देह हो।

जैसे – मोहन जाता होगा।

यह भी पढ़े: क्रिया किसे कहते हैं, भेद, उदाहरण

2. भूतकाल :–

क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि काम बीते हुए समय में पूरा हो गया है।

इसके छ: भेद है।

i. सामान्य भूत :– क्रिया के जिस रूप से यह मालूम हो कि काम बीते हुए समय में सामान्यतः पूरा हो गया।

जैसे– मोहन ने साप देखा।

ii. आसन्न भूत :– क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि काम अभी-2 पूरा हुआ है।

जैसे – मोहन ने साँप देखा

iii. पूर्ण भूत :– क्रिया के जिस रुप से यह ज्ञात हो कि काम बहुत पहले पूरा हो चुका था।

जैसे – उसने साँप देखा था।

iv. अपूर्ण भूत :– क्रिया के जिस रुप से क्रिया का भूतकाल में होना पाया जाए, लेकिन पूर्ण हुआ या नहीं ज्ञात न हो, उसे अपूर्ण भूत कहते है।

जैसे – मोहन साँप देख रहा था।

v. संदिग्ध भूत :– जिस क्रिया के करने या होने में संदेह हो उसे संदिग्ध भूत कहते है।

जैसे– मोहन ने साँप देखा होगा।

vi. हेतु हेतुमद भूत :– क्रिया के जिस रुप से कार्य के भूतकाल में होने या किए जाने की शर्त पाई जाए, उसे हेतु हेतुमद भूत कहते है।

जैसे – यदि साँप देखता तो चला जाता।

यह भी पढ़े: सर्वनाम की परिभाषा, भेद और उदाहरण

3. भविष्य काल :–

क्रिया के जिस रुप से किसी काम का आने वाले समय में किया जाना या होना ज्ञात हो उसे भविष्य काल कहते है।

इसके दो भेद है।

i. सामान्य भविष्य :– क्रिया के जिस रूप से काम का सामान्य रूप से भविष्य में किया जाना या होना पाया जाए

उसे सामान्य भविष्य कहते है।

जैसे-

a) माता जी तीर्थ यात्रा पर जाएगी ।

b) मै प्रातः कॉलेज जाऊँगा। i

i. सम्भाव्य भविष्य :– क्रिया का वह रूप जिससे काम के भविष्य में होने या किए जाने की सम्भावना है, पर निश्चित नहीं, उसे सम्भाव्य भविष्य कहते है।

जैसे– शायद कल सवेरे वह आ जाए ।

Plz Mark me as a brainlist...

Answered by lavisharego
2

Answer:

Explanation:

काल किसे कहते है काल के उदाहरण

क्रिया के जिस रूप से कार्य करने या होने के समय के बारे में पता चले उसे ‘काल’ कहते है।

दूसरो शब्दों में क्रिया के उस रूपान्तर को काल कहते है, जिससे उसके कार्य-व्यापर का समय और उसकी पूर्ण अथवा अपूर्ण अवस्था का ज्ञान हो जैसे –

1. सुनील गीता पढ़ता है

2. प्रदीप पढ़ रहा है

3. रमेश कल दिल्ली जाएगा

4. कल शहर में एक जनसभा हो रही थी

काल के प्रकार

काल के तीन प्रकार है

1. भूतकाल

2. वर्तमानकाल

3. भविष्यत काल

1. भूतकाल किसे कहते है

क्रिया के जिस रूप से कार्य का बीते हुए समय में सम्पन्न होने का पता चले ,उसे भूतकाल कहते है |जैसे –

1. राम ने रावण का वध किया था

2. में गुजरात गया था

3. लड़का चला गया

4. नाना जी कहानी सुना रहे थे

इन वाक्यों में किया था ,गया था ,गया तथा रहे थे यह शब्द बीते हुए समय के बारे में बताते है इसे भूतकाल कहते है

भूतकाल के छ: प्रकार है

(I) सामान्य भूतकाल

(Ii) आसन्न भूतकाल

(Iii) पूर्ण भूतकाल

(Iv) अपूर्ण भूतकाल

(V) संदिग्ध भूतकाल

(Vi) हेतुहेतुमद् भूतकाल

Similar questions