Hindi, asked by singhgursewak98, 7 months ago

1-
tulna
की दृष्टि से विशेषणकी कितनी
अवस्थाउँ होर्ती हे उदाहरण सहित स्पष्टकीजिए​

Answers

Answered by rishi102684
0

Explanation:

जिन शब्दों से दो वस्तुओं की परस्पर तुलना की जाती है वे शब्द तुलनाबोधक विशेषण कहलाते हैं। जैसे: राम सुरेश से ज्यादा सुन्दर है। यहाँ दो व्यक्तियों की विशेषताओं की तुलना की जा रही है।

तुलनाबोधक विशेषण की तीन अवस्थाएं होती हैं :

मूलावस्था

उत्तरावस्था

उत्तमावस्था

1. मूलावस्था :

जब किसी एक ही व्यक्ति या वस्तु विशेषता जैसे गुण, दोष शर्म स्वभाव बताने के लिए विशेषण का प्रयोग किया जाता है, तब उसे मूलावस्था कहते हैं।यहाँ किन्हीं दो वस्तु या व्यक्ति आदि की तुलना नहीं की जाती है। जैसे: अच्छा, बुरा, वीर, बहादुर, निडर, डरपोक आदि।

उदाहरण:

मैं बड़ा होकर वीर सिपाही बनना चाहता हूँ।

ज़िन्दगी में एक शेर की भांति निडर होना चाहिए।

डरपोक लोगों के लिए इस घर में जगह नहीं है।

रमेश एक बहुत अच्छा व्यक्ति है।

ऊपर दिए गए उदाहरण में आप देख सकते हैं कि विशेषण शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। लेकिन विशेषण शब्दों का प्रयोग करके दो वस्तु, व्यक्ति आदि की तुलना नहीं की जा रही है। अतः तुलनाबोधक विशेषण की मूलावस्था कहलाएगी।

Similar questions