Hindi, asked by gaganbhararaj, 8 months ago

10. निम्नलिखित विशिष्ट शब्दों के अर्थ स्पष्ट कीजिए :
(i) बिटकॉइन
(ii) ई-वालेट
(iii) गुरुत्वाकर्षण
(iv) वायुमंडल
(v) भूगर्भशास्त्र​

Answers

Answered by shishir303
11

प्रश्न में दिये गये सारे शब्दों के अर्थ इस प्रकार हैं....

बिटकॉइन ► बिटकॉइन एक तरह की आभासी मुद्रा है, जो इंटरनेट की दुनिया में बेहद प्रचलित है। इस मुद्रा का कोई भौतिक स्वरूप नही है अर्थात न तो इसे छुआ जा सकता है। इस मुद्रा को केवल डिजिटल रूप में ही रखा जा सकता है। इस मुद्रा का संचालन तो कोई बैंक करता है और न ही ये किसी देश की आधिकारिक मुद्रा है। लेकिन बिटकॉइन के माध्यम से इंटरनेट पर लेन-देन किया जा सकता है। बिटकॉइन का आविष्कार सातोशी नाकामीतो ने 2008 में किया था।

ई-वॉलेट ►ई-वॉलेट आज के समय का इलेक्ट्रॉनिक पर्स है। ई-वॉलेट मोबाइल पर उपयोग करने वाला वर्चुअल पर्स है। जिसमें हम पैसे रख सकते हैं और उन पैसों का उपयोग ऑनलाइन खरीदारी या किसी भी दुकान पर खरीदारी करने के लिए कर सकते हैं। ई-वॉलेट के माध्यम से कोई वित्तीय लेन-देन कर सकते हैं। हम कोई भी भुगतान कर सकते हैं किसी से भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। ई-वॉलेट आज के डिजिटल युग का एक लोकप्रिय साधन है।

गुरुत्वाकर्षण ► गुरुत्वाकर्षण बल वह आकर्षण बल है जो पृथ्वी पर उपस्थित हर वस्तु को पृथ्वी की सतह से बांधे रखता है। गुरुत्वाकर्णण बल के कारण ही पृथ्वी पर उपस्थित हर वस्तु पृथ्वी पर टिकी रहती है, नहीं तो यह वस्तु अंतरिक्ष में तैर रही होती। गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत सबसे पहले आइज़क न्यूटन ने प्रतिपादित किया था। न्यूटन ने बताया कि संसार का प्रत्येक कण एक-दूसरे को अपनी और आकर्षित करता है। दो कोणों के बीच कार्य करने वाला ही ये आकर्षण बल ही गुरुत्वाकर्षण बल कहलाता है।

वायुमंडल ►पृथ्वी के चारों ओर हजारों किलोमीटर की ऊंचाई तक फैले गैसीय आवरण को वायुमंडल कहते हैं। पृथ्वी का वायुमंडल पृथ्वी के स्थल मंडल और जल मंडल की तरह ही पृथ्वी का एक महत्वपूर्ण भाग है। पृथ्वी के वायुमंडल में उपस्थित तरह-तरह की गैसें, धूल के कण, जलवाष्प आदि पृथ्वी पर तापमान बढ़ने-घटने तथा पृथ्वी पर घटित होने वाली मौसम मौसमी घटनाओं के प्रति उत्तरदायी होता है। पृथ्वी का वायुमंडल पांच परतों में विभाजित होता है, जो क्षोभमंडल, समताप मंडल, मध्य मंडल, आयन मंडल और बाह्य मंडल हैं।

भूगर्भशास्त्र ►भूगर्भ शास्त्र पृथ्वी के भूगर्भ में उपस्थित पदार्थों चट्टानों और भूगर्भीय हलचलों के अध्ययन को कहते हैं। भूगर्भ एक विज्ञान है जो ठोस पृथ्वी से संबंधित है जिसके अन्तर्गत पृथ्वी पर उपस्थित चट्टानों और पृथ्वी के भूगर्भ का अध्ययन आता है।

≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡≡

Similar questions