Math, asked by BrainlyHelper, 9 months ago

10 पृथक् पर्चियों पर 1 से 10 तक संख्याएँ लिखी हुई हैं (एक पर्ची पर एक संख्या), उन्हें एक बक्स में रखकर अच्छी प्रकार से मिला दिया जाता है। बक्स के अंदर से बिना देखे एक पर्ची निकाली जाती है। निम्नलिखित की प्रायिकता क्या है?
(i) संख्या 6 प्राप्त करना।
(ii) 6 से छोटी एक संख्या प्राप्त करना।
(iii) 6 से बड़ी एक संख्या प्राप्त करना।
(iv) 1 अंक की एक संख्या प्राप्त करना।

Answers

Answered by nikitasingh79
3

Answer:

Step-by-step explanation:

10 पृथक् पर्चियों पर 1 से 10 तक संख्याएँ है :  

{1,2,3,4,5,6,7,8,9,10}

इसलिए सम्भाव्य परिणामों की कुल संख्या = 10

(i) संख्या 6 प्राप्त करने के अनुकूल परिणामों की संख्या =  1

संख्या 6 प्राप्त करने की प्रायिकता = अनुकूल परिणामों की संख्या/सम्भाव्य परिणामों की कुल संख्या  

= 1/10

अतः संख्या 6 प्राप्त करने की प्रायिकता 1/10 है।

(ii) 6 से छोटी  संख्याएं हैं : {1,2,3,4,5}

इसलिए अनुकूल परिणामों की संख्या = 5  

6 से छोटी एक संख्या प्राप्त करने की प्रायिकता = अनुकूल परिणामों की संख्या/सम्भाव्य परिणामों की कुल संख्या  

= 5/10 = 1/2

अतः 6 से छोटी एक संख्या प्राप्त करने की प्रायिकता ½ है ऋ

(iii) 6 से बड़ी संख्याएं हैं : {7,8,9,10}

इसलिए 6 से बड़ी  संख्या प्राप्त करने केअनुकूल परिणामों की संख्या = 4

6 से बड़ी  संख्या प्राप्त करने की प्रायिकता = अनुकूल परिणामों की संख्या/सम्भाव्य परिणामों की कुल संख्या  

= 4/10 = ⅖

अतः, 6 से बड़ी  संख्या प्राप्त करने की प्रायिकता ⅖ है।

(iv) 1 अंक की एक संख्याएं हैं : {1,2,3,4,5,6,7,8,9}

इसलिए 1 अंक की एक संख्या प्राप्त करने केअनुकूल परिणामों की संख्या = 9

1 अंक की एक संख्या प्राप्त करने की प्रायिकता = अनुकूल परिणामों की संख्या/सम्भाव्य परिणामों की कुल संख्या  

= 9/10  

अतः, 1 अंक की एक संख्या प्राप्त करने की प्रायिकता 9/10 है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।  

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

ज्ञात कीजिए :

(a) (प्रश्न 1(a) में)सूचक के D पर रुकने की प्रायिकता।

(b) अच्छी प्रकार से फेटी हुई 52 ताशों की एक गड्डी में से 1 इक्का प्राप्त करने क प्रायिकता।

(c) एक लाल सेब प्राप्त करने की प्रायिकता (दी हुई आकृति से देखिए)।

https://brainly.in/question/10764574

यदि आपके पास 3 हरे त्रिज्यखंड, 1 नीला त्रिज्यखंड और 1 लाल त्रिज्यखंड वाला एक घूमने वाला पहिया है तो एक हरा त्रिज्यखंड प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है? ऐसा त्रिज्यखंड प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है, जो नीला न हो?  

https://brainly.in/question/10764848

Similar questions