Math, asked by mannprabh, 9 months ago


11. इनके उचित हिंदी शब्द लिखिए-
1 पग
2. हलरावै
3.दुलरावै​

Answers

Answered by namanyadav00795
1

पग- पैर

हलरावै- झूलाना

दुलरावै- दुलारना, पुचकारना

ये शब्द सूरदास जी की निम्न पक्तियों से हैं

जसोदा हरि पालनैं झुलावै।

हलरावै, दुलराइ मल्हावै, जोइ-जोइ कछु गावै॥

मेरे लाल कौं आउ निंदरिया, काहैं न आनि सुवावै।

तू काहैं नहिं बेगहिं आवै, तोकौं कान्ह बुलावै॥

कबहुँ पलक हरि मूँदि लेत हैं, कबहुँ अधर फरकावै।

सोवत जानि मौन ह्वै कै रहि, करि-करि सैन बतावै॥

इहिं अंतर अकुलाइ उठे हरि, जसुमति मधुरैं गावै।

जो सुख सूर अमर-मुनि दुरलभ, सो नँद-भामिनि पावै॥

भावार्थ:

माता यशोदा भगवान कृष्ण को पलने में झुला रही हैं और कभी झुलाती हैं, कभी प्यार करके पुचकारती हैं और कुछ गा रही हैं।

"निद्रा! तू मेरे लाल के पास आ! तू क्यों आकर इसे सुलाती नहीं है। तू झटपट क्यों नहीं आती? तुझे कन्हाई बुला रहा है।"

भगवान हरि कभी पलकें बंद कर लेते हैं और कभी होंठ को फड़काने लगते हैं। उन्हें सोते समझकर माता चुप हो जाती हैं और दूसरी गोपियों को भी संकेत से चुप होने के लिए कहती हैं।

इसी बीच में भगवान हरि आकुल होकर जग जाते हैं, माता यशोदा फिर से मधुर स्वर से गाने लगती हैं।

सूरदास जी कहते हैं कि जो सुख देवताओं तथा मुनियों के लिये भी दुर्लभ है, श्याम को बालरूप में पाकर श्रीनन्दपत्नी प्राप्त कर रही हैं।

संबंधित प्रश्न

Balika ka parichay poem ke all paragraph ka meaning in Hindi

https://brainly.in/question/12893019

(ज) (i) 'कर्मवीर भरत' खण्डकाव्य नायक का चरित्र-चित्रण कीजिए।

(ii) कर्मवीर भरत' खण्डकाव्य की प्रमुख घटनाओं का उल्लेख कीजिए।​

https://brainly.in/question/13390576

सुख-साधन में कौन सा समास है

https://brainly.in/question/14122911

Similar questions