Hindi, asked by sahiba9977, 10 months ago

15 lines about Christmas in hindi

Answers

Answered by KalpanaSivan
1

Answer:

क्रिसमस

क्रिसमस ईसाइयों का सबसे बड़ा त्योहार है। ईसाई समुदाय के लोग इस त्योहार को बहुत धूमधाम और उल्लास के साथ मनाते हैं। यह त्योहार हर वर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इसी दिन प्रभु ईसा मसीह या जीसस क्राइस्ट का जन्म हुआ था।

जीसस क्राइस्ट एक महान व्यक्ति थे और उन्होंने समाज को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने दुनिया के लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया था।

Answered by jkd1
1

Answer:

1. क्रिसमस का त्योहार हर साल 25 दिसम्बर को मनाया जाता है।

2. क्रिसमस का त्योहार मुख्य रूप से ईसाई धर्म के लोगों के द्वारा मनाया जाता है लेकिन बाकि लोग भी इसे बड़े उत्साह से मनाते है।

3. इस दिन को सबसे बड़ा दिन भी कहा जाता है।

4. यह एक ऐसा त्योहार है जब पूरे विश्व में छुट्टी होती है।

5. इस दिन को येशु के जन्मदिन की खुशी में मनाया जाता है।

6. इस दिन जिसस क्राईस्ट और संता क्लोज को याद किया जाता है।

7. इस दिन हर जगह पर क्रिसमस ट्री को रंग बिरंगी लाईटों से सजाया जाता है।

8. इस दिन ईसा मसीह की कही गई बातों को पढ़ा जाता है और उनका अनुसरण किया जाता है।

9. इस दिन निकोल्स गरीबों में उपहार बाँटते थे।

10. अब भी कुछ लोग नकली संता बनते है और उपहार के रूप में खुशियाँ बाँटते हैं।

Similar questions