History, asked by aasthakhanna4173, 10 months ago

1917 ई. की रूसी क्रांति के प्रमुख कारणों का वर्णन कीजिए।

Answers

Answered by ps9174656
19

Answer:

Explanation:

प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रूस की क्रांति संपन्न हुई यह क्रांति पिछड़ी अर्थव्यवस्था किसान और मजदूरों की विपन्नता निरंकुश जारशाही के अत्याचारों के विरुद्ध जन विद्रोह का सम्मिलित परिणाम थी 1917 में रूसी क्रांति उस समय हुई जब रूसी सेना प्रथम विश्वयुद्ध में सर्वत्र हार रही थी परंतु रूसी क्रांति सैनिक पराजय का परिणाम नहीं थी अपितु जनविद्रोह का परिणाम थी

रूसी क्रांति के कई कारण थे जैसे रूसी शासक जार निकोलस द्वितीय जन हितेषी कार्यों में रुचि नहीं लेता था उसकी पत्नी जरीना व मंत्री राजपुतिन निरंकुश थे कृषि दासता से मुक्त किसान एवं औद्योगीकरण से बड़ी मजदूरों की संख्या एवं आमजन में इनके प्रति भारी रोष था

द्वितीय 1904-05 में रूस जैसे विशाल देश को एशियाई देश ने पराजित कर दिया जिससे रूस के जार की प्रतिष्ठा को गहरा धक्का लगा फिर जनता द्वारा प्रतिनिधित्व सभा की मांग को स्वीकारते हुए संसद ड्यूमा की स्थापना की गई परंतु सत्ता चरण के डर से संसद को दो बार भंग कर दिया गया जिससे राजशाही और जनता में संघर्ष प्रारंभ हो गया

तृतीय उस समय चल रहे मार्क्सवादी आंदोलनों ने जनता में एक नई चेतना उत्पन्न कर दी एवं लेनिन जैसे लेखक वक्ता नेता ने इसे और अधिक संगठित करके क्रांति का मार्ग प्रशस्त कर दिया

चतुर्थ रूस का आर्थिक दिवालियापन,रूसीकरण की नीति,समाजवादी विचारधारा का प्रसार के कारण भी रूसी क्रांति का मार्ग प्रशस्त हुआ

पंचम रूस की जारशाही ने अपनी साम्राज्यवादी आकांक्षा के चलते रूस को विश्वयुद्ध मैं धकेल दिया फिर जब रूस की पराजय होने लगी तो जनता ने उसे राष्ट्रीय अपमान के रूप में देखा तथा किसान और सैनिकों का असंतोष क्रांति का तात्कालिक कारण बन गया और क्रांति प्रारंभ हो गई

Answered by manishkumar775983
7

कृषि क्रांति के किन्हीं दो कारणों का वर्णन करें

Similar questions