History, asked by Gunsharma1409, 1 year ago

19वीं शताब्दी के अंत में जबकि विश्व में कुल खाद्य आपूर्ति में तेजी से वृध्दि हुई लेकिन अनेक लोगों की खाद्य सुरक्षा समाप्त हो गई" आधुनिक इतिहास से उदाहरण लेकर इस कथन का मूल्यांकन कीजिए। (40-60शब्दों में)

Answers

Answered by Chirpy
15

खाद्य सुरक्षा का अर्थ है खाद्य पदार्थों की सुनिश्चित आपूर्ति और जनसामान्य के लिए भोज्य पदार्थों की उपलब्धता। पूरे इतिहास में खाद्य सुरक्षा चिंता का कारण रही है।

खाद्य सुरक्षा के निम्न आयाम हैं -

1. खाद्य उपलब्धता

2. खाद्य पदार्थों तक पहुँच

3. खाद्य उपयोग

4. खाद्य स्थिरता

19वीं शताब्दी के अंत में जबकि विश्व में कुल खाद्य आपूर्ति में तेज़ी से वृद्धि हुई लेकिन अनेक लोगों की खाद्य सुरक्षा समाप्त हो गई, उदाहरण - भारत में अकाल, युद्ध और आर्थिक नीति के कारण अनेक लोगों की खाद्य सुरक्षा समाप्त हो गई थी। 19वीं शताब्दी में भारत में घोर अकाल पड़ा था। ब्रिटिश सरकार की आर्थिक नीतियाँ भारतीयों के लिए लाभदायक नहीं थीं।

Similar questions