Hindi, asked by bk6151489, 1 month ago

2. ज्ञानेंद्रपति बिहार लोकसेवा आयोग द्वारा चयनित होकर किस पद पर पदस्थापित हुए ?​

Answers

Answered by shishir303
0

ज्ञानेंद्रपति बिहार लोक सेवाआयोग द्वारा कारागार-अधीक्षक के पद पर चयनित होकर पदस्थ हुए थे।

व्याख्या ⦂

✎... ज्ञानेंद्रपति जिन का जन्म 1 जनवरी 1950 को झारखंड के पत्थरगामा, गोड्डा में हुआ था, वहआधुनिक काल के कवि रहे हैं।

‘गाँव का घर’ कविता उनके कविता संग्रह ‘संशयात्मा’ नामक कविता संग्रह से ली गई है। ज्ञानेंद्रपति के पिता का नाम देवेंद्र प्रसाद चौबे और माता का नाम सरला देवी था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गाँव के स्कूल में ही हुई और उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बीए तथा एमए की डिग्री प्राप्त की। वह बिहार लोकसेवा आयोग द्वारा चयनित होकर कारा अधीक्षक के रूप में पदस्थ हुए। उन्होंने कारागार के सैनिकों के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए।

कुछ समय बाद वह में नौकरी छोड़कर कविता लेखन कार्य करने लगे उन्हें 2006 में साहित्य अकादमी पुरस्कार और 2006 में ही पहल सम्मान भी मिला। यह दोनों पुरस्कार उनकी ‘संशयात्मक’ नामक रचना के लिए प्राप्त हुए थे। उनके द्वारा रचित कविता संग्रह में आँख हाथ बनते हुए, शब्द लिखने के लिए ही यह कागज बना है, गंगा तट, संशयात्मक, कवि ने कहा, भिनसार आदि का नाम प्रमुख है।

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Similar questions