Geography, asked by manawar5442, 10 months ago

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए :(i) वायुमंडल से आप क्या समझते हैं? (ii) मौसम एवं जलवायु के तत्त्व कौन-कौन से हैं? (iii) वायुमंडल की संरचना के बारे में लिखें।(iv) वायुमंडल के सभी संस्तरों में क्षोभमंडल सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण क्यों हैं?

Answers

Answered by nikitasingh79
3

Answer with Explanation:

(i) वायुमंडल :  

पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए वायु के आवरण को वायुमंडल कहते हैं। पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण वायुमंडल सदा पृथ्वी के साथ सटा रहता है तथा पृथ्वी का एक अभिन्न अंग है । वायुमंडल के कारण ही पृथ्वी पर जीवन है तथा पृथ्वी एक महत्वपूर्ण ग्रह है।  

 

(ii) मौसम एवं जलवायु के तत्त्व निम्नलिखित  हैं :  

तापमान,  समुद्र तल से ऊंचाई , पवनें, धूप,  आद्रता , मेघावरण,  वर्षा, धुंध तथा कोहरा।

 

(iii) वायुमंडल की संरचना :  

पृथ्वी के तल से लेकर अपने उच्चतम सीमा तक वायुमंडल सकेंद्रीय परतों (क्षोभ मंडल , समताप मंडल , मध्य मंडल , आयन मंडल, वाह्य मंडल) के रूप में विस्तृत है ,जो अपने घनत्व , तापमान तथा गैसीय संघठन की दृष्टि से एक दूसरे से सर्वथा भिन्न है।  

 

(iv) वायुमंडल के सभी संस्तरों में क्षोभमंडल सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण इसलिए हैं क्योंकि पृथ्वी के धरातल पर जलवायु स्थितियों का निर्माण करने वाली महत्वपूर्ण क्रियाएं इसी परत में होती है। इसी परत में गैसों, धूल कण तथा जलवाष्प की मात्रा अधिक पाई जाती है । इसलिए मेघ,वर्षा, कोहरा आदि क्रियाएं इसी परत में होती हैं।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

1. बहुवैकल्पिक प्रश्न :

(i) निम्नलिखित में से कौन-सी गैस वायुमंडल में सबसे अधिक मात्रा में मौजूद है?

(क) ऑक्सीजन (ख) आर्गन (ग) नाइट्रोजन (घ) कार्बन डाईऑक्साइड

(ii) वह वायुमंडलीय परत जो मानव जीवन के लिये महत्त्वपूर्ण हैं :

(क) समतापमंडल (ख) क्षोभमंडल (ग) मध्यमंडल (घ) आयनमंडल

(iii) समुद्री नमक, पराग, राख, धुएँ की कालिमा, महीन मिट्टी- किससे संबंधित हैं?

(क) गैस (ख) जलवाष्य (ग) धूलकण (घ) उल्कापात

(iv) निम्नलिखित में से कितनी ऊँचाई पर ऑक्सीजन की मात्रा नगण्य हो जाती है?

(क) 90 किमी (ख) 100 किमी (ग) 120 किमी (घ) 150 किमी

(v) निम्नलिखित में से कौन-सी गैस सौर विकिरण के लिए पारदर्शी है तथा पार्थिव विकिरण के लिए अपारदर्शी?

(क) ऑक्सीजन (ख) नाइट्रोजन (ग) हीलियम (घ) कार्बन डाईऑक्साइड  

https://brainly.in/question/11902040

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए :

(i) वायुमंडल के संघटन की व्याख्या करें।

(ii) वायुमंडल की संरचना का चित्र खींचे और व्याख्या करें।

https://brainly.in/question/11902056

Similar questions